चांद की चौथी कक्षा में हुआ दाखिल Chandrayaan-3, मंजिल के करीब पहुंचा मिशन चंद्रयान

चांद की चौथी कक्षा
चांद की चौथी कक्षा प्रवेश की प्रक्रिया।

आरयू वेब टीम। चांद के लिए निकले हिंदुस्तान के मिशन चंद्रयान-3 को आज पूरा एक महीना बीत चुका है। इसरो लगातार इसकी अपडेट शेयर कर रहा है। इस क्रम में इसरो का चंद्रयान-3 मिशन मंजिल के और करीब पहुंच गया है। इसरो ने सोमवार जानकारी साझा कि की चंद्रयान-3 ने सफलतापूर्वक चांद की कक्षा के एक और वृत्ताकार चरण को पूरा कर लिया है और अब वह चांद के और करीब वाली कक्षा में पहुंच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, चंद्रयान-3 अब चांद के चौथे ऑर्बिट में प्रवेश कर गया है। इसरो ने बताया कि 14 अगस्त की सुबह करीब पौने बारह बजे चंद्रयान-3 के थ्रस्टर्स को चालू किया गया था, जिसकी मदद से चंद्रयान-3 ने सफलतापूर्वक कक्षा बदली।

पांच अगस्त को चंद्रयान-3 ने पहली बार चांद की कक्षा में प्रवेश किया था और उसके बाद से तीन बार कक्षा में बदलाव कर चांद के करीब आ चुका है। चंद्रयान-3 1900 किलोमीटर प्रति सेकेंड की रफ्तार से चांद से 150 किलोमीटर दूर कक्षा में यात्रा कर रहा है। चंद्रयान का ऑर्बिट सर्कुलाइजेशन चरण चल रहा है और चंद्रयान-3 ने अंडाकार कक्षा से गोलाकार कक्षा में आना शुरू हो गया है।

यह भी पढ़ें- चंद्रयान-3 ने भेजी नई फोटो, देखें अंतरिक्ष से कैसे दिखते हैं पृथ्वी व चांद

गौरतलब है कि 16 अगस्त को चंद्रयान-3 एक और कक्षा कम करके चांद के और करीब आएगा। वहीं 17 अगस्त का दिन मिशन के लिए अहम होगा क्योंकि इस दिन चंद्रयान-3 के प्रोपल्शन मॉड्यूल को लैंडर से अलग किया जाएगा। इसके बाद 23 अगस्त को चंद्रयान-3 को चांद की सतह पर लैंड करना है, जिस पर पूरी दुनिया की निगाह होगी।

यह भी पढ़ें- कक्षा बदलने की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी, चांद के और करीब पहुंचा चंद्रयान-3