चंद्रयान-3 ने भेजी नई फोटो, देखें अंतरिक्ष से कैसे दिखते हैं पृथ्वी व चांद

चंद्रयान-3
चंद्रयान-3 से आई आकर्षक फोटो।

आरयू वेब टीम। दुनिया के कई देशों की नजरें भारत के चंद्रयान-3 मिशन पर लगी हैं। इस बीच चंद्रयान-3 ने चांद व पृथ्वी की नई तस्वीर भेजा है। भारत के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 ने चंद्रमा की ताजा तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा ट्विटर पर पोस्ट किया गया है।

इसरो ने ट्वीट कर पृथ्वी को चंद्रयान-3 के लैंडर इमेज कैमरे द्वारा ली गई तस्वीर के साथ-साथ अंतरिक्ष यान के लूनर ऑर्बिट में एंट्री करने के एक दिन बाद चंद्रमा की तस्वीर भी दिखाई गई है। फोटो चंद्रयान अंतरिक्ष यान के चांद की कक्षा में प्रवेश करने के एक दिन बाद की है, ये फोटो छह अगस्त को ली गई थी।

यह भी पढ़ें- कक्षा बदलने की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी, चांद के और करीब पहुंचा चंद्रयान-3

इसरो में ताजा छवियों में ओशनस प्रोसेलरम (महासागरीय तूफान) के साथ-साथ चंद्र सतह पर बड़े, अंधेरे मैदानों में से एक, एडिंगटन, एरिस्टार्चस और पाइथागोरस क्रेटर को चिह्नित किया है। ओशनस प्रोसेलरम “समुद्रों” में सबसे बड़ा है, जो चंद्रमा के उत्तर-दक्षिण अक्ष पर 2,500 किमी से अधिक तक फैला है और लगभग 4,000,000 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र को कवर करता है।

मालूम हो चंद्रयान-3 शनिवार पांच अगस्त को सफलतापूर्वक चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश कर गया था। चंद्रयान-3 14 जुलाई को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया था।

यह भी पढ़ें- ISRO का बड़ा अपडेट, पृथ्वी की कक्षा को छोड़ चांद की ओर बढ़ा चंद्रयान-3