एलडीए हटाएगा नेहरू इन्‍क्‍लेव के इन फ्लैटों से अवैध कब्‍जा, तीन दिन में वीडियोग्राफी करा इंजीनियर देंगे सर्वे की रिपोर्ट

एलडीए

आरयू ब्‍यूरो, लखनऊ। लंबे समय से अवैध कब्‍जेदारों के चंगुल में फंसे नेहरू इन्‍क्‍लेव के फ्लैटों की आखिरकार एलडीए को याद आ ही गयी। गोमतीनगर में प्राइम लोकेशन वाले दो दर्जन से अधिक फ्लैटों को कब्‍जा मुक्‍ता करने के लिए एलडीए ने अभियान चलाने का खाका खीचा है।

एलडीए वीसी इंद्रमणि त्रिपाठी ने आज इस बारे में एक आदेश भी जारी कर दिया है। जिसके तहत जोन एक के इंजीनियरों को तीन दिनों में अवैध कब्‍जे वाले फ्लैटों की वीडियोग्राफी कर रिपोर्ट देना है, जिसके बाद फ्लैटों को अभियान चलाकर खाली कराने के साथ ही अवैध कब्‍जेदारों पर एलडीए कानूनी कार्रवाई भी करेगा।

उपाध्‍यक्ष इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि उनकी जानकारी में आया था कि गोमती नगर योजना के नेहरू इन्क्लेव के अनिबंधित व खाली फ्लैटों में कुछ लोग अवैध रूप से कब्‍जा किए हैं। जिसके कारण वहां के निवासियों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

इसको देखते हुए एक्‍सईएन जोन एक अवनींद्र कुमार सिंह को निर्देशित किया गया है कि वह टीम गठित कर नेहरू इन्क्लेव में अध्यासियों/अवैध कब्जों का फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी के साथ सर्वे कराते हुए तीन दिन में मौके की रिपोर्ट दें। इस काम के लिए उन्हें नेहरू इन्क्लेव के खाली फ्लैटों की डिटेल भी दी गयी है।

वीसी के अनुसार सर्वे की रिपोर्ट मिलते ही अवैध कब्जों को खाली कराने का काम प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। इस क्रम में अवैध कब्जेदारों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

यह भी पढ़ें- नाले का निरीक्षण करने गोमतीनगर पहुंचे LDA VC को दिखा अवैध निर्माण तो सुपरवाइजर को निलंबित कर AE व JE को भी प्रवर्तन से हटा दी प्रतिकूल प्रविष्‍टी, तीन अन्‍य को चेतावनी, मचा हड़कंप

ओएसडी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि एलडीए के रिकॉर्ड के अनुसार नेहरू इन्क्लेव योजना में फ्लैट कुल 17 फ्लैट खाली है। इनमें फ्लैट नंबर- पीआर- 58, पीआर- 2/117, पीआर- 176, आर- 77, आर- 82, आर- 49, आर- 76, आर- 205, आर- 54, आर- 147, आर- 148, पी- 135, पी- 103, वी- 55, वी-19, वी- 71 व पीआर- 2/98 शामिल हैं।

इसके अलावा नेहरू इन्‍क्‍लेव के ही प्रेमायन- एक में फ्लैट नंबर- 151, 176, 87, प्रेमायन- दो में 70, 211, 188, 212, 191, पुष्पायन ग्राउण्ड में फ्लैट नंबर 112, पुष्पायन प्रथम में फ्लैट नंबर 78, 246, पुष्पायन द्वितीय में फ्लैट नंबर 36, 227 और रूपायन प्रथम में फ्लैट नंबर 212 खाली है।

यह भी पढ़ें- RWA सेल करेगा आवंटियों की समस्‍याएं दूर, छुट्टी के दिन अपार्टमेंटों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर एलडीए VC ने कही महीने भर में समाधान की बात