देश में कोरोना विस्फोट, 24 घंटे में मिलें एक लाख 17 हजार मामले, 302 संक्रमितों की मौत

देश में कोरोना
फाइल फोटो।

आरयू वेब टीम। देशभर में कहर बरपा रहे कोरोना संक्रमण के मामले लगातार भयावह आंकड़े छू रहे हैं। देश में एक दिन में कोरोना के एक लाख से अधिक मामले सामने आए हैं। जबकि इसी अवधी में तीन सौ से अधिक लोग इस संक्रमण के कारण जान गंवा चुके हैं। वहीं संक्रमण के आंकड़े बढ़ने पर पाबंदियों का भी दौर शुरू हो गया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 24 घंटे में एक लाख 17 हजार 100 नए मामले पाए गए हैं। नए मामले पाए जाने के बाद एक्टिव मामले बढ़कर तीन लाख 71 हजार तीन सौ 63 हो गए हैं। वहीं अब तक कुल मामलों की संख्या तीन करोड़ 52 लाख 26 हजार 386 हो गई है। जबकि 3025 लोगों की मौत हुई है। अब तक देश में चार लाख 83 हजार एक सौ 78 लोगों की मौत हो चुकी है।

वहीं 24 घंटे में 30 हजार तीन सौ 86 लोग ठीक होकर घरों को लौटे, मंत्रालय के अनुसार अब तक तीन करोड़ 43 लाख 71 हजार आठ सौ 45 लोग ठीक होकर घरों को लौटे।

यह भी पढ़ें- सावधान! यूपी के शहरों में तेजी से फैल रहा कोरोना, एक दिन मिलें हजार संक्रमित, 26 तक पहुंच गयी ओमीक्रॉन के मरीजों की संख्‍या

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार देश में गुरुवार को 15 लाख 13 हजार 377 लोगों के सैंपल्स की जांच हुई। अब तक 68 करोड़ 68 लाख 19 हजार 1 सौ 28 सैंपल्स की जांच हो चुकी है। देश में फिलहाल टोटल पॉजिटिविटी रेट 7.74 फीसदी है।

वहीं वैक्सीनेशन की बात करें तो अब तक एक अरब 49 करोड़ 66 लाख 81 हजार एक सौ 56 खुराक दी जा चुकी है, जिसमें से 94 लाख 47 हजार 56 खुराक गुरुवार को दी गई।

यह भी पढ़ें- देश में कोरोना का कहर, 24 घंटे में सामने आए 90928 केस, ओमीक्रॉन का आंकड़ा बढ़कर हुआ 2630