अयोध्या में महसूस किए गए भूकंप के झटके, घरों से निकले लोग

भूकंप
फाइल फोटो।

आरयू ब्यूरो,लखनऊ। कोरोना संकट के बीच देश के अलग-अलग हिस्से में रह-रहकर आ रहे भूकंप ने लोगों भयभीत कर रखा है। वहीं उत्तर प्रदेश में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसके बाद लोग काफी डर-सहम गए और अपने घरों से बाहर निकलने लगे।

बताया जा रहा है कि गुरुवार को आधी रात में भूकंप के झटके महसूस हुए, हालांकि कड़ाके की ठंड के कारण लोग घरों में थे, लेकिन जैसे ही धरती डोली तो लोग घरों से बाहर निकलकर भागने लगे। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने आज इसकी जानकारी देते हुए बताया कि, अयोध्या में गुरुवार की रात करीब 12 बजे भूकंप के झटके महसूस हुए।

भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.3 मापी गई। इसका केंद्र जमीन के 15 किमी नीचे बताया जा रहा है। हालांकि, इसमें किसी जानमाल के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है। वहीं भूकंप के डर से लोग चैन से सो नहीं सके।

यह भी पढ़ें- भूकंप के जोरदार झटकों से हिला ताइवान, रिक्टर स्केल पर तीव्रता रहीं 6.2

इतना ही नहीं असम के तेजपुर में भी भूकंप की खबर बताई जा रही है। यहां पर भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.2 मापी गई। हालांकि, यहां पर भी किसी तरह की नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं पांच जनवरी को सिक्कीम में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

यह भी पढ़ें- पांच मिनट में आए भूकंप के दो झटके, घरों से बाहर निकले लोग