रक्षा मंत्री का पड़ोसी देश पर निशाना, दुनिया में भीख मांग रहा पाकिस्‍तान, मंहगाई भी चरम पर

डिफेंस कॉरिडोर
राजनाथ सिंह का अभिनंदन करते भाजपा के नेतागण।

आरयू ब्‍यूरो, लखनऊ। आने वाले 10-12 सालों में भारत आर्थिक रूप से सिरमौर बनने की राह पर चल पड़ा है, जबकि हमारा पड़ोसी देश पाकिस्तान आर्थिक रूप से कमजोर हो चुका है और दुनिया में भीख मांग रहा है। ये बातें शनिवार को देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राजधानी लखनऊ में आयोजित कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए कही।

उन्‍होंने पाकिस्‍तान पर निशाना साधते हुए आगे कहा कि दुनिया के सभी देश जान रहे हैं कि आतंकवाद की उत्पत्ति कहां से हो रही, यहां तक कि चीन ने भी विश्‍व के सभी देशों से आतंवाद के खिलाफ कार्यवाही के लिये कहा है। पाकिस्तान में आतंकवाद उद्योग बन गया है, इसलिए उनकी अर्थव्यवस्था गिरती जा रही है। पाकिस्तान में महंगाई चरम पर है।

वहीं डिफेंस कॉरिडोर की बात करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि दुनिया के कई देशों में हाल ही में गया था, बहुत सारे देश भारत आने वाले हैं, डिफेंस कॉरिडोर झांसी, कानपुर और लखनऊ तक भी आयेगा ऐसा हम लोगों के प्रयास से हो रहा है। डिफेंस कॉरिडोर में उद्योगों का जाल बिछेगा, जिससे नवजवानों को रोजगार के बहुत अवसर मिलेंगे।

कार्यकर्ताओं का किया जाना चाहिए अभिनंदन

इससे पहले राजनाथ सिंह ने कहा कि स्वागत अभिनंदन मेरा नहीं आप कार्यकर्ताओं का किया जाना चाहिए। मैं अपनी तरफ से आप सभी का एवं उत्तर विधानसभा की जनता का स्वागत अभिनंदन करता हूं। आप सबके बल पर पिछली बार से ज्यादा शानदार विजय प्राप्त हुई है। आंकड़ों की बात करते हुए राजनाथ ने कहा कि साल 2014 में जहां देश में भाजपा को 282 लोकसभा सीट मिली थीं, वहीं मोदी सरकार के कामों पर मुहर लगाकर जनता ने 303 सीटें 2019 के चुनाव में दी हैं।

यह भी पढ़ें- सीओ को धमकी देने के मामले में सख्‍त हुए सीएम योगी, स्‍वाति सिंह को तलब कर लगाई फटकार

साल 2022 आते-आते ऐसा एक भी परिवार नहीं बचेगा, जिसको छत न मुहैया हो जाये और 2024 तक घर-घर में नल से पानी की आपूर्ति करने का लक्ष्य है, यही नहीं स्वास्थ्य को ध्यान रखते हुए हमारी सरकार ने यह व्यवस्था की है कि चाहे झोपड़ी में रहने वाला व्यक्ति क्यों ना हो हर साल उसके पांच लाख का निःशुल्क इलाज की व्यवस्था की है, जिससे गंभीर बिमारियों में उसका इलाज हो सके। साथ ही कस्बों-गांवो की सड़के पक्की हो ऐसी व्यवस्था की है और ऐसे इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिये एक लाख करोड़ की लागत केंद्र सरकार द्वारा किया गया है।

यह भी पढ़ें- डिप्‍टी CM के गंभीर आरोपों के बाद बचाव में सामने आया LDA का लेटर नंबर 420

कार्यक्रम में मुख्य रूप से महापौर संयुक्‍ता भाटिया, सांसद अशोक बाजपेयी, महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, विधायक डॉ. नीरज बोरा, एलपी मिश्रा, विधायक धीरेंद्र सिंह, महानगर महामंत्री पुष्कर शुक्ला, दिवाकर त्रिपाठी, मनोहर सिंह, स्नातक प्रत्याशी अवनीश कुमार सिंह, महामंत्री राम अवतार, कनौजिया, त्रिलोक सिंह अधिकारी,पुष्कर शुक्ला, विवेक तोमर, मण्डल अध्यक्ष लवकुश त्रिवेदी, विशाल गुप्ता, अतुल अग्रवाल, रामशरण सिंह, अनूप सिंह, महामंत्री अनुराग मिश्रा अन्नू, विनोद बाजपेयी, अध्यक्ष युमो. टिंकू सोनकर, पार्षद पृथ्वी गुप्ता, खुशबू राखी मिश्रा, रूपानी गुप्ता, प्रदीप शुक्ला व अन्‍य मौजूद रहें।