ईस्‍टर
ब्‍लास्‍ट के बाद मलबे में तबदील हुआ चर्च।

आरयू इंटरनेशनल डेस्‍क। 

श्रीलंका में रविवार की सुबह बेहद दहला देनें वाली रही। ईस्टर के मौके पर कोलंबो चर्च समेत अलग-अलग हिस्सों में सिलसिलेवार तरीके से धमाके हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार श्रीलंका के श्रीलंग में अलग-अलग छह जगहों पर धमाके हुए हैं। कोलंबो में दो चर्च में ईस्टर प्रार्थना सभा के दौरान विस्फोट और दो होटल के पास विस्फोट के बाद दोपहर दो अन्‍य जगाहों पर धमाके हुए हैं। इन आठ घमाकों में 35 विदेशियों समेत 207 लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि लगभग 450 लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार हमलों में शाम तक 207 लोगों की मौत हो चुकी है। हमले में जान गंवाने वालों में 35 विदेशी भी शामिल हैं। हमले में श्रीलंका के अलावा ब्रिटिश, अमेरिकी, भारतीय, डच के अलावा अन्‍य देशों के बेकसूरों ने भी अपनी जान गंवाई है। दूसरी ओर एक के बाद एक हुए आठ घमाकों के बाद गम, गुस्‍से और दहशत का श्रीलंका में बने माहौल को देखते हुए 22 और 23 अप्रैल को अवकाश घोषित कर दिया गया है। वहीं रात की सभी ट्रेनें भी कैंसिल कर दी गई हैं।

इस संबंध में दोपहर में कोलंबो नेशनल हॉस्पिटल के प्रवक्‍ता डॉक्टर समिंदि समराकून ने बताया कि 300 से ज्यादा लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें कई की हालत गंभीर है। घायलों की स्थिति को देखते हुए मरने वालों की संख्‍या में बढ़ोतरी होना तय माना जा रहा है।

ईस्टर
धमाके के बाद जांच में जुटी पुलिस।
यह भी पढ़ें- अमेरिका के चर्च में प्रार्थना के समय गोलीबारी, 26 की मौत, 20 घायल

ब्‍लास्‍ट को लेकर पुलिस प्रवक्‍ता रूवन गुनासेकेरा ने स्‍थानीय मीडिया को बताया कि यह ब्लास्ट तीन चर्च और तीन आलीशान होटलों, जबकि दो अन्य धमाके कोलंबो के बाहर चर्च में हुए हैं। यह धमाका उस समय हुआ, जब ईस्टर की प्रार्थना के लिए लोग चर्च में एकत्रित हुए थे। चर्च के बाहर भीड़ थी। पुलिस ने बताया कि स्थानीय समयनुसार पहला धमाका सुबह 8:45 पर हुआ, हालांकि, शाम तक किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

हमले में तीन गिरजाघरों- कोलंबो के सेंट एंथनी, पश्चिमी तटीय शहर नेगेम्बो के सेंट सेबैस्टियन चर्च और बाटिकालोआ के एक चर्च को निशाना बनाया गया है। तीन अन्य विस्फोट पांच सितारा होटलों-शंगरीला, द सिनामोन ग्रांड और द किंग्सबरी में हुआ है।

यह भी पढ़ें- न्यूजीलैंड की दो मस्जिद में आतंकी हमले में 49 लोगों की मौत, हमलावर ऑस्ट्रेलिया का नागरिक

वहीं श्रीलंका में भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। भारतीय दूतावास की ओर से ट्वीट किया गया है, जिसमें लिखा है ‘कोलंबो और बट्टीकालोआ में धमाके की खबरे हैं। हम स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

मदद या किसी जानकरी के लिए भारतीय नागरिक इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। +94777903082 +94112422788 +94112422789 श्रीलंका के नंबरों के अलावा इन भारतीय नंबरों पर भी संपर्क कर सकते हैं: +94777902082 +94772234176

यह भी पढ़ें- अब नीदरलैंड में गोलीबारी, एक की मौत, कई घायल, आतंकी हमले की आशंका