बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता नितिन मनमोहन का निधन, हार्ट अटैक के बाद धीरूभाई अंबानी अस्‍पताल में चला रहा था इलाज

नितिन मनमोहन
फाइल फोटो।

आरयू वेब टीम। 90 के दशक में लोगों को एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में देने वाले प्रोड्यूसर नितिन मनमोहन का गुरुवार को निधन हो गया है। कुछ दिनों पहले ही उन्हें हार्ट अटैक आया था जिसके बाद उन्हें अस्पातल में भर्ती कराया गया था। अब तक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। वहीं आज सुबह उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

बताया जा रहा है कि गत चार दिसंबर को अचनाक ही नितिन मनमोहन को हार्ट अटैक आया था। उस समय वह मुंबई में अपने घर पर ही मौजूद थे। हार्ट अटैक के चलते बेहोश होते ही उन्हें तुरंत मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर्स के अनुसार उनकी हालत बेहद गंभीर थी। उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। जिसके बाद आज उनका निधन हो गया।

यह भी पढ़ें- नहीं रहे फेमस अभिनेता चलपति राव, 78 की उम्र में हार्ट अटैक से निधन

करियर की बात करें तो प्रोड्यूसर नितिन मनमोहन ने ‘बोल राधा बोल’, ‘लाडला’ और ‘दस’ जैसी कई सुपरहिट फिल्में दर्शकों को दी हैं। एक्टर मनमोहन ‘ब्रह्मचारी’, ‘गुमनाम’ और ‘नया जमाना’ जैसी हिंदी फिल्मों में काम कर चुके है। इंडस्ट्री में लोग नितिन को उनके पिता की परछाई कहते थे। नितिन प्रोड्यूसर होने के साथ-साथ एक अच्छे एक्टर भी थे। नितिन मनमोहन को आखिरी बार दूरदर्शन के टीवी सीरियल ‘भारत के शहीद’ में चंद्रशेखर आजाद का किरदार निभाते हुए देखा गया था।

यह भी पढ़ें- साउथ के अभिनेता व पूर्व सांसद कैकला सत्यनारायण का निधन