फिर बदल रहा मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट, दो दिन में होगी बारिश

बारिश

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। यूपी के मौसम से अब धीरे-धीरे ठंड कम हो रही है। इस बीच यूपी के पूर्वी जिलों में गरज के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने इसके लिए अलर्ट जारी किया है। इसका कारण पश्चिमी विक्षोभ है, जो हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी का कारण बन रहा है। यूपी के कुछ जिलों में 13 और 14 फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

आइएमडी रिपोर्ट की माने तो 12 फरवरी से 14 फरवरी के बीच में पूर्वांचल में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। बारिश के साथ तापमान में गिरावट का अनुमान लगाया गया है, हालांकि आज सुबह से ही वाराणसी में अच्छी धूप खिली है, लेकिन सुबह नौ बजे के बाद बादलों में धूप छांव का खेल भी जारी है।

यह भी पढ़ें- यूपी में फिर बदलेगा मौसम, कई इलाकों में गरज-चमक के साथ होगी बारिश

मिली जानकारी के अनुसार 12 फरवरी से 14 फरवरी तक वाराणसी व आस-पास जनपद में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट का अंदेशा जताया जा रहा है। जहां 12 फरवरी को न्यूनतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

वहीं दूसरी तरफ इस बारिश से एक बार फिर लोगों को ठंड और गलन का एहसास हो सकता है, हालांकि 15 फरवरी से पूर्वांचल में मौसम पूरी तरह साफ होने का अनुमान लगाया गया है।

यह भी पढ़ें- बदला मौसम का मिजाज, लखनऊ समेत कई जिलों में बरसे बादल