नाश्ते में खाएं मूली के पराठे, ब्लड प्रेशर-डायबिटीज होगी कंट्रोल

मूली के पराठे

आरयू वेब टीम। मूली ऐसी सब्जी है जिसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होने के साथ ही ज्यादातर सलाद, सब्जी, अचार और पराठे के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। मूली को ब्लड प्रेशर और शूगर के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर आप ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो अपनी डेली डाइट में मूली को शामिल कर सकते हैं। आप नाश्ते में मूली के पराठे खा सकते हैं।

मूली में कैल्शियम, फॉस्फोरस और विटामिन सी के अलावा आयरन भी काफी मात्रा में पाया जाता है। इसमें पाए जाने वाले तत्व कई बीमारियों से बचाने में मददगार हो सकते हैं। कई शोधों में कहा गया है कि मूली ब्लड प्रेशर की समस्या को कम करने में मददगार हो सकती है। मूली शरीर को पोटैशियम प्रदान कराती है। जिससे ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है। तो चलिए आज जानते हैं नाश्ते में कैसे बनाएं मूली के पराठे।

मूली के पराठे बनाने की सामग्री

आटा, तेल, मूली, अजवाइन, हरी मिर्च बारीक कटा हुआ, लाल मिर्च पाउड, हरा धनिया, स्वादानुसार नमक,
गरम मसाला

बनाने की विधि-

मूली के पराठे बनाने के लिए सबसे पहले, आटा और तेल के साथ एक नरम आटा गूंध लें। इसे कुछ देर रेस्ट दें। इसी बीच, मूली को अच्छे से धोकर, छीलकर कद्दूकस कर लीजिए। स्टफिंग तैयार करने के लिए मूली को निचोड़ कर एक बाउल में निकाल लें। कटी हुई हरी मिर्च, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, अजवाइन और ताज़ा हरा धनिया डालें। सब चीजों को एक साथ मिला लें।

यह भी पढ़ें- इस सर्दी नाश्ते में बना सकते है आप भी मसालेदार पालक के पराठे

अब तैयार आटे को समान भागों में बांट लें। मूली का मिश्रण भरें, आटे को चारों तरफ से गूंथ लें और इसे समान रूप से बेल लें। तवा मीडियम आंच पर गर्म करें, पराठा डालें और इसे पकने दें। अब पराठे को पलट दें और थोडा़ सा घी लगाएं। इसे दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक सेक लें। मूली पराठा तैयार है। इसे चटनी और अचार के साथ सर्व करें।

यह भी पढ़ें- हाई कोलेस्ट्रॉल कम करेगा हरी मिर्च का पराठा, बनाना है बेहद आसान

नोट- सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। ये किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।