प्रियंका की गंगा यात्रा पर डिप्‍टी CM का तंज, चुनाव पिकनिक की तरह, खत्म होते ही हो जाते हैं स्विट्जरलैंड-इटली रवाना

परीक्षा परिणाम
फाइल फोटो।

आरयू ब्‍यूरो, लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की गंगा यात्रा पर यूपी के उपमुख्‍यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने सोमवार को हमला बोला है। डिप्‍टी सीएम ने कहा कि गांधी परिवार के लिए हर चुनाव पिकनिक की तरह है। दिनेश शर्मा ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि उनके सदस्‍य यहां आते हैं और भाषण देकर चले जाते हैं।

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने प्रियंका द्वारा नौका के जरिये गंगा की 100 किलोमीटर की यात्रा शुरू किए जाने का जिक्र करते हुए कहा, गांधी परिवार के लिये तो हर चुनाव पिकनिक की तरह है। चुनाव खत्म होने के बाद वे स्विट्जरलैंड या इटली रवाना हो जाते हैं। जैसे ही नए चुनाव की घोषणा होती है, गांधी परिवार का कोई नया सदस्य सामने आता है और खुद को जादुई नेता समझने लगता है।

यह भी पढ़ें- डिप्‍टी CM का निर्देश, वाइस रिकॉर्डर युक्‍त CCTV से लैस व GPS से लिंक हो परीक्षा केंद्र, जानें यूपी बोर्ड परीक्षा की पूरी तैयारी

कांग्रेस पर हमला जारी रखते हुए पूर्व में प्रियंका गांधी के चुनाव प्रचार का जिक्र करते हुए डिप्‍टी सीएम ने कहा कि उन सम्मानित नेता ने पूर्व में हुए चुनावों में भी कांग्रेस के लिये प्रचार किया था, इसके बावजूद उनकी पार्टी को अपने घर में ही हार का मुंह देखना पड़ा था।

यह भी पढ़ें- बोले योगी प्रियंका गांधी के राजनीति में आने से BJP पर नहीं पड़ेगा कोई असर

यहां बताते चलें कि कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश में पार्टी की प्रभारी प्रियंका ने सोमवार को प्रयागराज में लेटे हुए हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना करके अपने लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत की। अपनी इस यात्रा के दौरान वह नाव पर सवार होकर प्रयागराज से वाराणसी के बीच करीब 100 किलोमीटर का सफर तय करेंगी। प्रियंका आज भदोही में रात्रि विश्राम करेंगी। कल सुबह फिर वह अपनी यात्रा पर निकलेंगी।

यह भी पढ़ें- योगी के मंत्री ने कहा, राहुल गांधी को कांग्रेस नहीं लेती सीरियस इसलिए प्रियंका को उतरना पड़ा मैदान में, ये छह सवाल भी पूछे