गैस की कीमतों में भारी बढ़ोतरी, घरेलू सिलेंडर 60 व कमर्शियल 114 रुपये हुआ महंगा

गैस क दाम बढ़ा

आरयू वेब टीम। अमेरिका-ईरान जंग का प्रभाव भारत में भी दिखने लगा है। शनिवार से देशभर में रसोई गैस की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की गई है। जिसका असर लोगों के जेब पर पड़ेगा। घरेलू एलपीजी (14.2 किग्रा) सिलेंडर के दाम में 60 रुपए का इजाफा किया गया है। वहीं, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, होटलों और रेस्तरां में इस्तेमाल होने वाले 19 किलोग्राम के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 114 रुपए बढ़ गई है। संशोधित दरें आज से ही प्रभावी हो गई हैं।

इस बढ़ोत्तरी से मध्यम वर्गीय परिवारों के रसोई बजट के साथ-साथ होटल और रेस्टोरेंट संचालकों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। वहीं 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 114 रुपए की वृद्धि के बाद व्यापारिक उपभोक्ताओं पर बोझ बढ़ेगा। इस बढ़ोत्तरी के बाद दिल्ली में इसका दाम 1768.50 रुपए से बढ़कर 1883 रुपए हो गया है। मुंबई में ये अब 1835 रुपए, कोलकाता में 1990 रुपए और चेन्नई में 2043.50 रुपए में मिलेगा।

यह भी पढ़ें- साल के पहले दिन जनता को लगा महंगाई का झटका, गैस सिलेंडर के दाम में भारी बढ़ोत्तरी

इस दौरान केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उपभोक्ताओं को आश्वस्त किया कि देश में ऊर्जा की कोई कमी नहीं है। हमारी प्राथमिकता नागरिकों के लिए किफायती और टिकाऊ ईंधन सुनिश्चित करना है। देश में ऊर्जा का पर्याप्त भंडार है और उपभोक्ताओं को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

यह भी पढ़ें- महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ महिला कार्यकताओं के साथ पल्लवी पटेल ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई नोकझोंक