बिना लाइन में लगे गायत्री ने किया मतदान, कहा अखिलेश फिर बनेंगे मुख्‍यमंत्री

Gayatri prajapati

आरयू वेब टीम।

पांचवे चरण के मतदान में आज दिग्‍गजों ने भी अपने मत का प्रयोग किया। समाजवादी पार्टी के विवादित मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति ने सुबह ही अमेठी के महमूदपुर में वोट डाला। सैकड़ों लोगों के खड़े होने के बाद भी गायत्री ने बिना लाइन में लगे अपने मत का प्रयोग किया।

मतदान के बाद गायत्री ने मीडिया के सामने दावा किया कि मैं भारी मतों के साथ अपने क्षेत्र से जीत दर्ज करूंगा। सपा सरकार बनाएगी और फिर से अखिलेश यादव बनेंगे मुख्‍यमंत्री।

विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने अपने गांव पिरैला में वोट डाला।

गोंडा के कैसरगंज से भाजपा सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह ने मतदान किया। उन्होंने अपने पैतृक गांव विसनोहपुर में डाला वोट।

अयोध्या में महंत ज्ञान दास ने मतदान किया। कटरा स्थित मतदान केंद्र पर उन्होंने डाला वोट।

अमेठी से कांग्रेस उम्मीदवार अमिता सिंह ने पूजा करने के बाद डाला वोट, वे अपने पति संजय सिंह के साथ वोट डालने पहुंचीं थी। संजय सिंह की पहली पत्नी गरिमा सिंह ने सुबह मंदिर पहुंचकर पूजा करने के बाद मतदान किया।

वोटिंग से पहले उन्‍होंने कहा कि आज का दिन अहम है। फैसला जनता के हाथों में है। गरिमा सिंह के साथ उनकी बेटियां और बेटे-बहू भी वोट डालने गए।

अयोध्या में राज्यसभा सांसद विनय कटियार ने मतदान किया। कटरा मतदान केंद्र पर उन्होंने डाला वोट।