गायत्री प्रजापति को बचाने की जगाह गायत्री मंत्र का पाठ करें मुलायम- भाजपा

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव

आरयू ब्‍यूरो, 

लखनऊ। कल जेल जाकर गायत्री प्रजापति से मुलायम सिंह यादव के मिलने पर आज भारतीय जनता पार्टी ने उन्‍हें अपने निशाने पर ले लिया है। बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने तंज कसते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव को उम्र के इस पड़ाव पर गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए। मुलायम सिंह यादव का जेल जाकर दुष्कर्म व भ्रष्टाचार के आरोपित गायत्री प्रजापति को निर्दोष होने का प्रमाण पत्र देना निंदनीय है।

यह भी पढ़े- गायत्री प्रजापति की जमानत में हुई थी 10 करोड़ की डील, जज भी शामिल !

मुलायम सिंह को वरिष्ठ व परिपक्व राजनीतिज्ञ मानते हुए राकेश त्रिपाठी ने कहा कि उनका महिला विरोधी चेहरा पहले भी जनता ने देखा है जब उन्होंने विवादित बयान देकर बलात्कार के आरोपितों का बचाव किया था। अब जेल में मुलाकात कर गायत्री को क्लीन चिट देना मुलायम सिंह यादव की इसी महिला विरोधी व अपराध संरक्षण की मानसिकता को दर्शाता है।

यह भी पढ़े- आखिरकार एलडीए ने ढहा दिया गायत्री प्रजापति का अवैध निर्माण

प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि गायत्री प्रजापति विचाराधीन कैदी है और उनके भ्रष्टाचार की इमारत को योगी सरकार ने ढहाना शुरू किया है, जिसको पूर्ववर्ती अखिलेश सरकार का पूरा समर्थन व संरक्षण था। अखिलेश सरकार के रहते पुलिस दबाव व प्रभाव में काम कर रही थी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मुकदमा दर्ज हो पाया था। प्रवक्‍ता ने दावा किया कि अब योगीराज में शत प्रतिशत एफआईआर दर्ज की जा रही है और पुलिस बिना दबाव-प्रभाव के तत्काल कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़े- मुकदमा दर्ज करने के दस दिन बाद गायत्री के घर पहुंची राजधानी पुलिस

बताते चलें कि कल मुलायम सिंह यादव ने खुद जेल जाकर गायत्री प्रजापति का हाल लिया था। अपने पुराने नेता को सामने देखकर गायत्री ने रोते हुए झूठा आरोप लगाकर फंसाने और जेल में आतंकियों जैसा व्‍यवहार करने की बात उनसे कही थी। गायत्री से मिलने के बाद मुलायम सिंह ने गायत्री प्रजापति की जमकर हिमायत की थी। उन्‍होंने इस मामले में मुख्‍यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक से बात करने की बात कह डाली थी।

यह भी पढ़े- गैंगरेप के आरोपित गायत्री प्रजापति गिरफ्तार, 14 दिन की न्‍यायिक हिरासत में भेजा