गैंगरेप के आरोपित गायत्री प्रजापति गिरफ्तार, 14 दिन की न्‍यायिक हिरासत में भेजा

गायत्री प्रजापति गिरफ्तार
गिरफ्तारी के बाद भीड़ से घिरे गायत्री प्रजापति। फोटो- आरयू

आरयू ब्‍यूरो

लखनऊ। गैंगरेप, यौन शोषण समेत संगीन आरोपों में फरार चल रहे सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति को आज सुबह राजधानी पुलिस और एसटीएफ की टीम ने संयुक्‍त रूप से गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़े- EVM: चुनाव आयोग के जवाब से असंतुष्ट मायावती जाएंगी कोर्ट

गायत्री गिरफ्तार

आलमबाग क्षेत्र से गिरफ्तार हुए गायत्री का बयान दर्ज करने के बाद आलमबाग थाने से मेडिकल के लिए सिविल अस्‍पताल ले जाया गया। इस दौरान गायत्री के समर्थकों की भारी भीड़ को काबू करने में पुलिस को मशक्‍कत करनी पड़ी।

यह भी पढ़े- फरार चल रहे गायत्री के तीनों साथी गिरफ्तार, पूर्व मंत्री के करीब पहुंची पुलिस

हालांकि समर्थकों की जिद के आगे झुकी राजधानी पुलिस द्वारा गायत्री को उसकी लग्‍जरी गाड़ी से ही मेडीकल के लिए अस्‍पताल पहुंचाया गया। अस्‍पताल के बाद गायत्री को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे 14 दिन कि न्‍यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

गायत्री प्रजापति गिरफ्तार

यह भी पढ़े- मुकदमा दर्ज करने के दस दिन बाद गायत्री के घर पहुंची राजधानी पुलिस

एडीजी कानून-व्‍यवस्‍था दलजीत चौधरी ने बताया कि इस मामले में सभी आरोपितों की गिरफ्तारी करने के बाद पुलिस अब आगे की कार्रवाई करेगी।

यह भी पढ़े- निलंबित लेखपाल समेत गायत्री प्रजापति के दो साथी गिरफ्तार

काम कर गया पुलिसिया तरीका, पुलिस चाहती तो पहले ही पकड़ जाता गायत्री

बता दें कि सत्‍त बदलने के साथ ही राजधानी पुलिस ने अपने काम करने का ढंग बदलते हुए मंगलवार को पूर्व मंत्री पर भी पुलिसिया तरीका लागू कर दिया था। पुलिस गायत्री प्रसाद पर दबाव बनाने के लिए कल उसके बेटे अनुराग और भतीजे सुरेंद्र को थाने ले आई थी।

यह भी पढ़े- सपा के कैबिनेट मंत्री गायत्री पर गैंगरेप व पॉक्‍सो एक्‍ट में मुकदमा दर्ज

गायत्री प्रजापति गिरफ्तार

जिसके बाद रिश्तों के मोह में आज गायत्री पुलिस के सामने आ गए। जानकारों का कहना है कि पुलिस ने पहले ही यह तरीका अपनाया होता तो, गायत्री को फरार घोषित करने से पहले ही पकड़ लिया जा सकता था।