GDP गिरावट पर बोलीं प्रियंका, भाजपा सरकार ने बर्बाद कर दिया देश व अर्थव्‍यवस्‍था

अर्थव्‍यवस्‍था
(फाइल फोटो)

आरयू वेब टीम। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने जीडीपी विकास दर में गिरावट को लेकर शनिवार को देश के ताजा आर्थिक विकास के आंकड़ों को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला है। साथ ही प्रियंका ने  आरोप लगाया कि भारत और उसकी अर्थव्‍यवस्‍था को भाजपा सरकार ने अपनी नाकामी के चलते बर्बाद कर दिया।

प्रियंका गांधी ने आज सोशल मीडिया के माध्‍यम से ट्वीट कर मोदी सरकार द्वारा जनता से किए गए वादे का जिक्र करते हुए कहा, ‘वादा तेरा वादा…2 करोड़ रोजगार हर साल, फसल का दोगुना दाम, अच्छे दिन आएंगे, मेक इन इंडिया होगा, अर्थव्यवस्था पांच हजार अरब डॉलर की होगी। क्या किसी वादे पर हिसाब मिलेगा?’

यह भी पढ़ें- अब राहुल ने GDP को बताया ग्रॉस डिविसिव पॉलिटिक्स

प्रियंका ने दावा किया, ‘आज जीडीपी विकास दर 4.5 फीसदी हो गयी है। जो दिखाता है सारे वादे झूठे हैं। तरक्की की चाह रखने वाले भारत और उसकी अर्थव्यवस्था को भाजपा सरकार ने अपनी नाकामी के चलते बर्बाद कर दिया है।”

गौरतलब है कि जीडीपी ग्रोथ के ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। देश की जीडीपी सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही  में घटकर 4.5 फीसदी हो गई है। यह लगातार पांचवीं तिमाही में गिरावट है और छह सालों में सबसे कम जीडीपी वृद्धि दर है। देश में विनिर्माण क्षेत्र में गिरावट और कृषि क्षेत्र में पिछले साल के मुकाबले कमजोर प्रदर्शन से चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर 4.5 प्रतिशत रह गयी है।

यह भी पढ़ें- देश की आर्थिक स्थिति पर मनमोहन सिंह ने जताई चिंता, कहा बदले की राजनीति छोड़ मानव निर्मित संकट से बाहर निकाले अर्थव्यवस्था