हर बूथ तक वीडियो रथ पहुंचाने की जिम्‍मेदारी निभाएं कार्यकर्ता: सुनील बंसल

वीडियो रथ
बैठक में कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते सुनील बंसल साथ में विजय बहादुर पाठक व अन्य।

आरयू ब्‍यूरो, 

लखनऊ। लोकसभा चुनाव करीब आता देख अपनी तैयारियों में जुटे भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने शनिवार को प्रदेश मुख्‍यालय पर बैठक कर भाजपा के प्रचार प्रमुखों और कार्यकर्ताओं की बैठक कर जीत का मंत्र दिया। सुनील बंसल ने बैठक में भारत के मन की बात, पहला वोट मोदी को और मेरा परिवार-भाजपा परिवार अभियानों की सफलता के लिए कहा कि प्रत्येक अभियान को भौतिक स्तर पर प्रभावी बनाने का काम करना है।

आज जिला, क्षेत्र व प्रदेश के प्रचार प्रमुखों को आगामी अभियानों के जमीनी स्तर पर सफलता का माइक्रो मैनेजमेंट बताते हुए सुनील बंसल ने कहा कि सभी लोकसभाओं में भारत के मन की बात जानने के लिए सुझाव पेटिकाओं के साथ वीडियो रथ पहुंच चुके है। अब कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वीडियो रथ एक-एक गांव केे हर बूथ तक पहुंचे, जिससे भारत के नवनिर्माण के लिए जन-जन के मन की बात प्रधानमंत्री तक पहुंच सके। साथ ही वीडियो वैन से पीएम के विचार जनता तक और सुझाव पेटियों से जनता के विचार नरेंद्र मोदी तक पहुंचाने का यह बड़ा अभियान है, जिसकी सफलता जिला स्तर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की कर्मठता पर ही निर्भर है।

यह भी पढ़ें- भारत के मन की बात के वीडियो रथ को योगी ने झण्डी दिखाकर किया रवाना, जानें इसकी खास बातें

बंसल ने कहा कि भाजपा नव मतदाताओं को न्यू एज पॉवर मानती है, जिसको ध्यान में रखकर भाजपा ने पहला वोट मोदी को नामक अभियान शुरू किया है। इसके लिए भी वाहन लोकसभाओं में पहुंच चुके है, जिनसे पार्टी युवाओं से संवाद करेगी।

12 फरवरी से शुरू होने वाले अभियान मेरा परिवार भाजपा परिवार के बारे में बात करते हुए संगठन महामंत्री ने कहा कि दस दिन का यह अभियान चार चरणों में चलाया जाएगा। 12-13 फरवरी को मंडल अध्यक्ष से ऊपर के सभी पदाधिकारी अपने आवास पर भाजपा का झंडा लहराएगें और अपने घर की दीवार पर मेरा परिवार-भाजपा परिवार लिखा स्टीकर चिपकाएगें और फोटो खींचकर फोटो सोशल मीडिया पर भी डालते हुए कैंपेन चलाएगें।

यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव के लिए BJP के IT विभाग ने कसी कमर, दिनेश शर्मा ने कहा बनाएं 50 हजार WhatsApp ग्रुप, करें ये तैयारियां

बैठक में प्रदेश महामंत्री व अभियान प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ल, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक व विद्यासागर सोनकर, प्रदेश मंत्री त्रयम्बक त्रिपाठी व अमरपाल मौर्य भी उपस्थित रहें।