हजरतगंज में प्रदर्शन कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों पर लाठीचार्ज, कई घायल, देखें वीडियो

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों पर लाठीचार्ज
प्रदर्शन के दौरान घायल आंगनबाड़ी कार्यकर्ती।

आरयू ब्‍यूरो, 

लखनऊ। प्रदेश भर से राजधानी में जुटी हजारों आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने आज नियमितीकरण समेत अपनी 16 सूत्रीय मांगों को लेकर हजरगंज में जमकर हंगामा और प्रदर्शन किया। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ समेत प्रदेश सरकार विरोधी नारेबाजी कर रही प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान भाजपा कार्यालय के साथ ही सीएम आवास, विधानसभा घेराव का भी प्रयास किया। हालांकि पहले से तैयार पुलिस ने उनके हर प्रयास को लगभग नाकाम कर दिया।

यह भी पढ़ें- BHU जा रहे राजबब्‍बर बनारस में गिरफ्तार, कांग्रेस ने कहा तानाशाही हो गई योगी सरकार

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों पर लाठीचार्ज

आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन के बैनर तले जीपीओ से प्रदर्शन की आज शुरूआत करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने देर शाम तक हजरगंज चौराहे के आसपास जाम लगाए रखा। पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों पर भी मांग पूरी नहीं होने तक सड़क से नहीं हटने की बात कहकर डटी रही प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने शाम को वॉटर कैनन की बौछार करने के साथ ही लाठीचार्ज कर दिया।

पुलिस के लाठीचार्ज कई आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों के घायल होने की सूचना है। वहीं दूसरी ओर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों से भिड़त में कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। हजरतगंज पुलिस ने प्रदर्शन पर काबू पाने के लिए संगठन की पदाधिकारियों समेत बड़ी संख्‍या में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि इसके बाद भी देर रात तक आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां हजरतगंज चौराहे के आसपास अपनी मांगों को मनवाने के लिए जमी रही।

यह भी पढ़ें- ग्राम रोजगार सेवक और पुलिस में भिड़ंत, पत्‍थर, लाठी और आंसू गैस के गोले चले, 91 गिरफ्तार

दूसरी ओर प्रदर्शन के चलते हजरगंज समेत आसपास के इलाके आज पूरा दिन भीषण जाम की चपेट में रहें। गर्मी के चलते अपने वाहनों में फंसे लोग घंटों परेशान होते रहे। जाम से सबसे ज्‍यादा स्‍कूली बच्‍चों और मरीजों को दिक्‍कत उठानी पड़ी। वहीं जाम में फंसने के चलते कुछ लोगों की ट्रेन भी छूट गई।

इन्‍हीं मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां कर रही थी प्रदर्शन-

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों पर लाठीचार्ज

यह भी पढ़ें- योग्यतानुसार पद मांगने एनेक्‍सी पहुंचे शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को पुलिस ने दौड़ाकर पीटा, मुकदमा भी दर्ज