दर्जनों नेता व अन्‍य समर्थकों के साथ हुए राष्‍ट्रीय लोकदल में शामिल

राष्‍ट्रीय लोकदल में शामिल

आरयू ब्‍यूरो, लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव के बीच गुरुवार को बड़ी संख्‍या में राजनीतिक पार्टियों से जुड़े लोगों के अलावा अन्‍य ने अपने समर्थकों के साथ राष्‍ट्रीय लोकदल की सदस्‍यता ग्रहण की। आज रालोद के प्रदेश मुख्‍यालय पर प्रदेश अध्‍यक्ष डॉ. मसूद अहमद व अन्‍य ने नए सदस्‍यों को पार्टी में शामिल किया।

रालोद के प्रदेश प्रवक्‍ता सुरेंद्रनाथ त्रिवेदी ने बताया कि रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के विचारों से प्रभावित एवं राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र शर्मा की प्रेरणा और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मसूद अहमद के समक्ष तथा राष्ट्रीय महासचिव शिव करण सिंह की उपस्थिति में प्रदेश के दर्जनों सामाजिक एवं राजनैतिक लोंगो ने विजय कुमार लाल श्रीवास्तव अंबेडकरनगर एआइसीसी ईवीएम इंचार्ज के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की है।

यह भी पढ़ें- पीड़िता परिवार का हाल जानने हाथरस पहुंचे जयंत चौधरी पर लाठीचार्ज, रालोद उपाध्‍यक्ष ने कहा, जितना चलाओगे लाठी, उतना ही मजबूत होगा निश्‍चय

प्रदेश प्रवक्‍ता के अनुसार रालोद में शामिल होने वाले सभी सदस्‍यों का प्रदेश अध्यक्ष मसूद अहमद ने किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की नीतियों एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह में आस्था व्यक्त करने पर हार्दिक स्वागत किया। साथ ही भरोसा जताया कि पूर्वांचल के जनपदों में राष्ट्रीय लोकदल का और तेजी से प्रचार प्रसार होगा। साथ ही साथ विधान सभा चुनाव के बाकी के चरणों में गठबंधन के प्रत्याशियों को भी मजबूती मिलेगी।

यह भी पढ़ें- 24 घंटे में पांचवें विधायक ने भाजपा से किया किनारा, रालोद में शामिल हुए पश्चिम यूपी के बड़े नेता अवतार भड़ाना

रालोद की सदस्यता ग्रहण करने वालों में आज मुख्य रूप से, अंबिका श्रीवास्तव गोण्डा प्रदेश सचिव भारतीय किसान संघ, विनोद कुमार सिंह बहराइच जिलाध्यक्ष भारतीय किसान संघ, राज किशोर सिंह पूर्व महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी अंबेडकरनगर, फैजाबाद के पूर्व विधायक रामलाल मिश्रा के पौत्र अमिताभ मिश्रा, राजेश यादव बीडीसी मेंबर अंबेडकरनगर, प्रदीप शुक्ला प्रमुख समाजसेवी, विकास मणि मिश्रा सचिव समतावादी विचार मंच, ओंकार वर्मा ग्राम प्रधान खीवा अंबेडकरनगर, संजय वर्मा ग्राम प्रधान छितौरा अंबेडकरनगर, सत्येद्र यादव किसान युवा नेता अयोध्या छात्रनेता अवध विवि, डॉ. सुभाष चंद्रा लखनऊ व मनीष श्रीवास्तव बीडीसी अंबेडकरनगर समेत तमाम अन्‍य लोग थे।

इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश उपाध्यक्ष वसीम हैदर,  प्रदेश महासचिव रजनीकांत मिश्रा, प्रदेश सचिव रमावती तिवारी एवं प्रीति श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष चंद्रकांत अवस्थी, जिलाध्यक्ष उपाध्यक्ष राजेश मौर्या भी मौजूद थे।