IPS अफसर रवि सिन्हा बनें RAW चीफ, दो साल होगा कार्यकाल

रवि सिन्हा

आरयू वेब टीम। भारत सरकार ने सोमवार को भारत की खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) के नए प्रमुख के नाम की घोषणा कर दी है। अब इस पद पर बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले छत्तीसगढ़ कैडर के 1988 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी रवि सिन्हा को नियुक्ति दी गई है। सिन्हा वर्तमान में मंत्रिमंडल सचिवालय में विशेष सचिव के रूप में कार्यरत हैं।

एक आदेश में कहा गया कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने रवि सिन्हा की दो साल के कार्यकाल के लिए रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) के सचिव के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। रवि सिन्हा ने सामंत कुमार गोयल की जगह ली है, जिनका कार्यकाल 30 जून, 2023 को पूरा हो रहा है। रवि सिन्हा अपने बेहतरीन जासूसी हुनर के लिए भी जाने जाते हैं।

रवि सिन्हा दिल्ली के सेंट स्टीफेंस कॉलेज में पढ़ाई की। साल 1988 में यूपीएससी की परीक्षा पास की और इन्हें भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी के तौर पर मध्य प्रदेश काडर मिला, हालांकि साल 2000 में तत्कालीन अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने जब मध्य प्रदेश के आदिवासी बहुल इलाकों का काटकर छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया तो सिन्हा तकनीकी तौर पर छत्तीसगढ़ काडर में चले गए।

यह भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट को मिले दो नए जज, प्रशांत मिश्रा व केवी विश्‍वनाथन को CJI ने दिलाई शपथ

बता दें कि रॉ भारत की अन्तरराष्ट्रीय गुप्तचर संस्था है। इसका गठन सितंबर 1968 में किया गया था। रॉ पर विदेशी इंटेलिजेंस जुटाने की जिम्मेदारी है। अगर किसी देश के घटनाक्रम का भारत पर असर हो सकता है तो रॉ उसपर नजर रखती है। राष्ट्रहितों के लिए ऑपरेशंस को रॉ अंजाम देती है। इंदिरा गांधी की सरका में रॉ का गठन किया गया था। रामेश्वर नाम काव इसके पहले प्रमुख थे। रॉ की रिपोर्टिंग सीधी प्रधानमंत्री को होती है।

यह भी पढ़ें- कर्नाटक के DGP प्रवीण सूद बने CBI के नए डायरेक्टर