अयातुल्ला खामेनेई के बाद हमले में घायल पत्‍नी मंसूरेह खोजस्तेह की भी मौत

अली खामेनेई
खामेनेई की पत्नी मंसूरेह खोजस्तेह। (फाइल फोटो)

आरयू इंटरनेशनल डेस्क। ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की पत्नी मंसूरेह खोजस्तेह बाघेरजादेह की भी मौत हो गई है। ईरान के सरकारी मीडिया के अनुसार दो दिन पहले अमेरिका और इजरायल के हमलों में वह गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। जिनका इलाज चल रहा था। जहां आज इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

इन हमलों में खामेनेई और उनके परिवार के कई अन्य सदस्यों की भी जान गयीं थीं। दरअसल मंसूरेह खोजस्तेह ने 1964 में खामेनेई से शादी की थी। वह हमेशा सार्वजनिक जीवन से दूर रहती थीं और सरकारी कार्यक्रमों में बहुत कम दिखाई देती थीं। उनके पिता मोहम्मद इस्माइल खोजस्तेह बाघेरजादेह मशहद के जाने-माने बिजनेसमैन थे। उनके भाई हसन ईरान के सरकारी टीवी और रेडियो नेटवर्क आइआरआइबी के डिप्टी डायरेक्टर रह चुके हैं।

यह भी पढ़ें- अमेरिका-इजराइल हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई समेत बेटी-दामाद, बहू-पोती की मौत

अली खामेनेई और मंसूरेह के कुल छह बच्चे हैं। जिनमें चार बेटे और दो बेटियां, जबकि बेटों के नाम: मोस्तफा, मोजतबा, मसूद और मेयसाम। बेटियों के नाम: बोशरा और होदा। सबसे बड़े बेटे मोस्तफा एक धर्मगुरु हैं और उन्होंने ईरानी दार्शनिक अजीजुल्लाह खोशवाट की बेटी से शादी की। उन्होंने ईरान-इराक युद्ध में भी भाग लिया।

यह भी पढ़ें- इजरायल के हमलों का ईरान ने दिया जवाब, UAE समेत अमेरिका के सात मददगार देशों पर दागीं मिसाइलें