स्‍थापना दिवस पर बोले मोदी भाजपा के कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत को याद करने का है दिन

शतीकालीन सत्र
फाइल फोटो।

आरयू वेब टीम। 

एक ओर जहां भारतीय जनता पार्टी देश भर में आज जोर-शोर से अपना स्‍थापना दिवस मना रही है, वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शुक्रवार को कार्यकर्ताओं को बधाई देने के साथ ही भाजपा को इतने बड़े मुकाम तक पहुंचाने वालों लोगों को याद किया।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज का दिन भाजपा कार्यकर्ताओं की विभिन्न पीढ़ियों की कड़ी मेहनत को याद करने का दिन है, जिन्होंने समाज सेवा के उद्देश्य से धीरे-धीरे इस पार्टी को बनाया।

यह भी पढ़ें- RSS के स्‍थापना दिवस पर बोले मोहन भागवत 70 साल बाद महसूस हो रही आजादी

मोदी ने सोशल मीडिया के जरिए ये भी कहा कि ये गर्व की बात है कि देश भर से और समाज के सभी वर्गों के लोगों ने भाजपा पर भरोसा दिखाया है। उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, अंत्योदय से प्रेरित, भारत, खासकर गरीबों और वंचितों की सेवा करने का हमारा प्रयास पूरे उत्साह के साथ आगे भी जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें- PM व 18 राज्‍यों के मुख्‍यमंत्री की मौजूदगी में रूपाणी ने ली गुजरात CM पद की शपथ

वहीं आज प्रधानमंत्री ने भाजपा मुख्यालय का भी दौरा किया और पंडित दीन दयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि दी। बताते चलें कि केंद्र के अलावा 21 राज्यों में सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी आज अपना 39वां स्थापना दिवस मना रही है।