साइबर सुरक्षा पर बोले गृह मंत्री, निचले स्तर तक किया जा रहा टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल

साइबर सुरक्षा
कार्यक्रम को संबोधित करते अमित शाह।

आरयू वेब टीम। आज भारत हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल निचले स्तर तक किया जा रहा है। अगर हम साइबर सुरक्षा को सुनिश्चित नहीं करते हैं तो हमारी यही ताकत हमारे लिए बहुत बड़ी चुनौती बन सकती है। प्रधानमंत्री की पहल से भारत हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है और तकनीक के इस्तेमाल को हर स्तर पर ले जाया गया। उक्त बातें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को साइबर सुरक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा पर राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित कर कही।

इस दौरान शाह ने कहा कि साइबर सुरक्षा भारत का निर्माण भारत के विकास के लिए जरूरी है। आज के युग में भारत का विकास हम साइबर सुरक्षा के बिना कर ही नहीं सकते हैं। अगर साइबर सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की गई तो यह ताकत हमारे लिए बहुत बड़ी चुनौती बन सकती है।

यह भी पढ़ें- अमित शाह ने इतिहासकारों से कहा, अतीत के गौरव को सामने लाने की है जरूरत

गृह मंत्री ने आगे कहा कि साइबर सुरक्षा राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी हुई है। कुछ देशों ने साइबर सुरक्षा के लिए साइबर आर्मी बनाई है और भारत का गृह मंत्रालय भी इसकी सुरक्षा को लेकर चौंकन्ना है। उन्होंने कहा कि साइबर फ्राड के कई नए आयाम सामने आ रहे हैं।

बता दें कि ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में समारोहों की एक श्रृंखला है।

यह भी पढ़ें- नबाबेट में व्यूप्वाइंट का उद्‌घाटन कर अमित शाह ने कहा, देश को BSF पर गर्व