पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को भाजपा का झटका, राजस्थान चुनाव कमेटियों में नहीं दी जगह

वसुंधरा राजे
वसुंधरा राजे।

आरयू वेब टीम। राजस्थान में कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं और भाजपा की कोशिश सत्ता में आने की है। चुनाव को लेकर भाजपा की ओर से गुरुवार को राजस्थान में चुनाव प्रबंधन समिति और संकल्प पत्र समिति का ऐलान किया गया है, हालांकि हैरानी की बात ये है कि दोनों ही लिस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को जगह नहीं दी गई है।
बीजेपी चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष नारायण पचारिया को बनाया गया है तो वहीं मेनिफेस्टो कमेटी का अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को बनाया गया है।

भाजपा की ओर से यह लिस्ट ऐसे समय में जारी हुई है जब बीते दिनों नई दिल्ली में भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी। पार्टी की प्रदेश संकल्प पत्र समिति में एक केंद्रीय मंत्री को रखा गया है, जबकि दो सांसद भी शामिल हैं। 25 सदस्यीय संकल्प पत्र समिति में वसुंधरा का नाम नहीं है।

भाजपा की संकल्प पत्र समिति में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को भाजपा प्रदेश की संकल्प पत्र समिति का चेयरमैन बनाया गया है। सह-संयोजक राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवारी को बनाया गया है। सांसद किरोड़ी लाल मीणा सह-संयोजक बनाए गए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर, पूर्व उपाध्यक्ष विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेंद्र, पूर्व मंत्री प्रभु लाल सैनी, राखी राठौर सहसंयोजक रहेंगी।

यह भी पढ़ें- भाजपा सहयोगी NPF सांसद का बड़ा आरोप, मणिपुर मुद्दे पर हमें संसद में नहीं दिया बोलने, हमारे हाथ बंधे

पूर्व उपाध्यक्ष सुशील कटारा, हिमांशु शर्मा, रतन गाडरी, रामगोपाल सुथार, मोहन मोरवाल, पूर्व सांसद जसवंत बिश्नोई, खेमराज एडवोकेट जसवंत वर्मा, महिला आयोग की पूर्व चेयरमैन ममता शर्मा भी सदस्य बनाई गई हैं, प्रकाश माली, श्याम सिंह चौहान मनन चतुर्वेदी सिंह सरदार जसवीर सिंह डॉक्टर एसएस अग्रवाल,सदस्य रहेंगे।

यह भी पढ़ें- राजस्थान में बोले PM मोदी, किसान का परिश्रम मिट्टी से निकाल देता है सोना, बीज से बाजार तक हमने किया नई व्यवस्थाओं का निर्माण