रक्षा मंत्री ने दी लखनऊ को दो फ्लाईओवर की सौगात, जाम से मिलेगी आजादी

फ्लाइओवर
राजनाथ सिंह ने आज शुरू किया फ्लाइओवर तो दौड़ने लगे वाहन। (फोटो, आरयू)

आरयू ब्‍यूरो, लखनऊ। लंबे समय से जाम से जूझ रहे खासकर पुराने लखनऊ के निवा‍सियों के लिए मंगलवार का दिन राहत भरा रहा है। आज रक्षा मंत्री व लखनऊ के सांसद ने दो फ्लाईओवर की सौगात लखनऊ को दी है।

करीब दो सौ करोड़ रुपये की लागत से बने दोनों फ्लाईओवर जाम से जूझ रहे करीब आठ लाख लोगों का सफर आसान करेंगे। गुरु गोविंद सिंह मार्ग पर नाका हिंडोला होते हुए डीएवी कॉलेज और हैदरगंज से मीना बेकरी तक बनाए गए दोनों पुलों का लोकार्पण हो गया। नाका पुल 1527.88 मीटर लंबा है। जिस पर करीब 131 करोड़ रुपये की लागत आई है। इसके जरिये गुरु गोविंद सिंह मार्ग, हुसैनगंज चौराहा, बांसमंडी, नाका, डीएवी कॉलेज से ऐशबाग जाने वाले लोगों को बहुत राहत मिलेगी। यह तीन लेन का फ्लाईओवर है। मीना बेकरी पुल की लागत करीब 65 करोड़ रुपये है जिसकी लंबाई 908.05 मीटर है। शहर का व्यस्त मार्ग इस पुल से राहत पाएगा। बुलाकी अड्डा, राजाजीपुरम जैसे अहम इलाकों में जाम कम हो जाएगा। ये दो लेन का फ्लाईओवर है।

लखनऊ में यातायात का दबाव बहुत बढ़ रहा

आज शाम दोनों फ्लाईओवरों का वर्चुअली लोकार्पण कर सांसद राजनाथ सिंह ने कहा कि जब से कोरोना का संकट शुरू हुआ, लखनऊ नहीं आ पाया। मुझे आज सुखद अनुभूति हो रही है। लोग मास्क और दो गज की दूरी और हाथ साफ रखें। जब तक दवाई नहीं ढिलाई नहीं। मैं मुख्यमंत्री योगी को धन्यवाद देता हूं। आपके सहयोग की जितनी प्रशंसा करूं कम है। इन परियोजनाओं का इंतजार लोग बेसब्री से कर रहर थे। लखनऊ में यातायात का दबाव बहुत बढ़ रहा है। कोरोना काल में भी रिकॉर्ड समय में पुल बनकर तैयार हो गए हैं।

यह भी पढ़ें- राजनाथ सिंह ने महात्मा गांधी को बताया पथ प्रदर्शक, गोडसे को देशभक्‍त मानने वालों की निंदा की

फ्लाईओवर के महत्‍व को लेकर राजनाथ सिंह ने कहा कि बांसमंडी और लाटूश रोड जाम में रहता है। पुल बनने से जाम खत्म होगा। इस इलाके में व्यवसाय बढ़ जाएगा। आर्थिक गतिविधि भी तेज होगी। हैदरगंज से मीना बेकरी तक पुल भी बहुत अहम है। इससे चौक, नक्खास, आलमनगर, आलमबाग तक रास्ता सुलभ रहे। पुलों के नीचे सड़क दुरस्त करवाई जाए। पुलों के नीचे कब्जे न हों, इसके लिए जाली के भीतर हरियाली करवाई जाए। सेतु निगम के अफसर भी बधाई के पात्र है। स्मार्ट सिटी तभी बनती है जब इंफ्रस्ट्रक्चर स्मार्ट होता है। एक फ्लाईओवर अटल बिहारी बाजपेयी जबकि दूसरो लालजी टंडन के नाम जाना जाएगा।

यह भी पढ़ें- LDA में पत्‍नी के बंगले की सुनवाई के बाद बोले सांसद अफजाल अंसारी, संविधान पर पूरा भरोसा, मीडिया पर नाराजगी जताकर कहीं ये बात

वहीं रक्षा मंत्री लोकार्पण के अलावा वास्तिवक तौर पर हुसैनगंज से डीएवी कॉलेज तक के फ्लाईओवर का लोर्कापण कानून मंत्री बृजेश पाठक और सांसद राजनाथ सिंह के बेले नीरज सिंह ने बटन दबाकर किया। दूसरी ओर हैदरगंज तिराहे से मीना बेकरी वाले पुल का लोकार्पण फीता काटकर मेचर संयुक्‍ता भाटिया ने किया। इस मौके उनके साथ भाजपा विधायक सुरेश श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- राजनाथ सिंह ने महात्मा गांधी को बताया पथ प्रदर्शक, गोडसे को देशभक्‍त मानने वालों की निंदा की