रालोद कार्यालय पर नेता व कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया जयंत चौधरी का जन्‍मदिन

जयंत चौधरी का जन्‍मदिन
केक काटते रालोद के नेता व कार्यकर्ता।

आरयू ब्‍यूरो, लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के नेता व कार्यकताओं ने रविवार को रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी का 42वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस मौके पर प्रदेश अध्‍यक्ष मसूद अहमद ने कहा कि आज जन्मदिन के मौके पर हम सभी को चौधरी चरण सिंह के बताये मार्ग पर चलने के लिए संकल्प लेना होगा तभी देश के किसानों और नौजवानों की दशा सुधरेगी।

इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर खुशी का इजहार किया। साथ ही युवा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष अंबुज पटेल ने कहा कि युवा देश की रीढ़ है और 2022 के संघर्ष के लिए तैयार रहे आने वाला समय किसानों और नौजवानों का होगा।

वहीं जन्‍मदिन की शुभकांमना देते हुए युवा रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्‍ता रोहित अग्रवाल ने कहा कि देश की सत्ता में किसान विरोधी सरकार काबिज है, जोकि लगातार किसानों का उत्पीड़न कर रही है इसलिए देश और प्रदेश की किसान विरोधी सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए युवाओं को कमर कसनी होगी।

यह भी पढ़ें- पुलिस द्वारा अधिवक्‍ता की पिटाई को रालोद ने बताया लोकतंत्र पर बदनुमा दाग

इस अवसर पर युवा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष तथा राष्ट्रीय प्रवक्ता रोहित अग्रवाल व अन्य युवा कार्यकर्ताओं ने फल वितरण तथा रक्‍तदान शिविर लगाकर एवं अन्य प्रकार से बुजुर्गो एवं दिव्यांगजनों की सेवा करते हुए और युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए जयंत चौधरी का जन्मदिन मनाया।

इस दौरान पार्टी कार्यालय पर राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव शिवकरन सिंह तथा राष्ट्रीय प्रवक्‍ता अनिल दुबे एवं युवा रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह पटेल, प्रदेश प्रवक्ता सुरेंद्रनाथ त्रिवेदी, डॉ. सुरेश यादव, छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक सिंह चौहान, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अंकुर सक्सेना तथा रजनीकांत मिश्रा समेत अन्‍य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- किसानों पर कार्रवाई: रालोद का केंद्र सरकार पर हमला, क‍हा इतनी सर्तकता सीमाओं पर दिखाएं तो देश के जवान रहेंगे सुरक्षित