जयंती पर बीजेपी ने किया पंडित दीनदयाल को याद, “स्‍वतंत्र देव ने कहा, भारत को विश्‍व गुरु बनाने की थी सोच”

पंडित दीनदयाल

आरयू ब्‍यूरो, लखनऊ। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के मौके पर शनिवार को भाजपा ने जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर उन्‍हें याद करने के साथ ही उनके रास्‍ते पर चलने का संकल्प लिया। बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह तथा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने लखनऊ में पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृतिका पर पथ अंत्योदय, प्रण अंत्योदय तथा लक्ष्य अंत्योदय के संकल्प के साथ उन्‍हें श्रद्धासुमन अर्पित किये।

वहीं बीजेपी के राज्य मुख्यालय पर प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पार्चन करके श्रद्धांजलि अर्पित की। पार्टी की बूथ समितियों तथा पन्ना प्रमुखों ने बूथ पर बैठक करके पं. दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धाजंलि अप्रित करतें हुए अंत्योदय दर्शन पर चर्चा की।

यह भी पढ़ें- दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर BJP कार्यकर्ताओं से PM मोदी ने कहा, कृषि बिल के बारे में किसानों को समझाएं

इस माके पर आज स्वतंत्र देव ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की सोच थी कि संगठन के द्वारा ऐसे कार्यकर्ताओं का निर्माण करना है, जो राष्ट्र के लिए, गरीब के लिए समर्पित हो और भारत को विश्‍व गुरु बनाने के लिए निरंतर कार्य करते रहें। उन्होंने कहा कि दीनदयाल की परिकल्पना में राजनीतिक दल और राजनीतिक कार्यकर्ता का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति को आर्थिक, राजनैतिक, सामाजिक सम्मान व न्याय दिलाना है।

यह भी पढ़ें- भाजपा ने डॉ. श्‍यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्‍यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया, अर्पित किया श्रद्धासुमन

प्रदेश अध्‍यक्ष ने कहा कि डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने साल 1951 में जनसंघ की स्थापना की और 1953 में उनका देहांत हो गया। उनका सपना था कि देश में एक विधान-एक प्रधान व एक निशान हो। उनकी मृत्यु के बाद दीनदयाल जी के कंधों पर जिम्मेदारी आई और संघर्ष करते हुए पंडित जी ने ऐसे  कार्यकर्ताओं को खड़ा किया जो राष्ट्र का निर्माण कर सके। दीनदयाल ने विदेश नीति, शिक्षा नीति, आर्थिक नीति पर चर्चा करके प्रस्ताव पास किया और राष्ट्रवाद, मानवता की सही अर्थों में व्याख्या की। दीनदयाल जी की मुगलसराय स्टेशन पर हत्या कर दी गई थी।

वहीं विपक्ष पर निशाना साधते हुए प्रदेश अध्‍यक्ष ने कहा कि सपा, बसपा व कांग्रेस मुस्लिम तुष्टिकरण करती है, परंत भाजपा सबका साथ,सबका विकास, सबका विश्‍वास और सबके प्रयास से चलती हैं।

आज दीन दयाल उपाध्याय स्मृतिका पर प्रदेश सरकार के मंत्री आशुतोष टण्डन, ब्रजेश पाठक, स्वाति सिंह, महापौर संयुक्‍ता भाटिया, प्रदेश मंत्री डा. चन्द्रमोहन, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, सहप्रभारी हिमांशु दुबे, महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, विधायक सुरेश तिवारी, नीरज बोरा समेत अन्‍य ने पंडित दीन दयाल को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके अलावा राज्य मुख्यालय पर बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक, प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला, अमर पाल मौर्य, प्रदेश प्रवक्‍ता आलोक अवस्थी, राकेश त्रिपाठी, मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने प. दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पार्चन कर नमन किया।