झारखंड में बीजेपी की हार पर अमित शाह ने कहा, हम जनादेश का करतें हैं सम्‍मान, CM रधुवर दास ने भी दिया इस्‍तीफा

कांग्रेस जेएमएम आरजेडी

आरयू वेब टीम। झारखंड विधानसभा चुनाव में सोमवार को कांग्रेस-जेएमएम-आरजेडी महागठबंधन ने भारतीय जनता पार्टी को करारी शिकस्त दी है। वहीं परिणाम को लेकर गृहमंत्री अमित शाह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हम झारखंड की जनता द्वारा दिये गये जनादेश का सम्मान करते हैं।

यह भी पढ़ें- मॉब लिंचिंग गलत, लेकिन पूरे झारखंड को दोषी ठहराना सही कैसे: PM मोदी

गृह मंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से ट्वीट कर कहा कि ”बीजेपी को पांच वर्षों तक प्रदेश की सेवा करने का जो मौका दिया था उसके लिए हम जनता का हृदय से आभार व्यक्‍त करते हैं।

यह भी पढ़ें- झारखंड में महागठबंधन की जीत पर बोले हेमंत सोरेन, राज्‍य गठन का उद्देश्‍य पूरा करने का आ गया समय

साथ ही उन्‍होंने कहा कि, बीजेपी निरंतर प्रदेश के विकास के लिए कटिबद्ध रहेगी। सभी कार्यकर्ताओं का उनके अथक परिश्रम के लिए अभिनंदन।” वहीं सामनें आएं चुनावी नतीजों को देखते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने देर शाम राजभवन जाकर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को  अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

झारखंड के विकास के लिए सदैव करता रहूंगा काम

वहीं इससे पहले, रघुवर दास ने ट्वीट कर कहा, ‘झारखंड की जनता के जनादेश को नमन। झारखंड के विकास के लिए सदैव काम करता रहूंगा, यही मेरा संकल्प है। सभी मतदाताओं और कार्यकर्ता साथियों का आभार।