भगत सिंह और लोहिया के विचारों को जाने नई पीढ़ी: शिवपाल

शिवपाल यादव
लोहिया के भाषणों की सीडी का विमोचन करते शिवपाल यादव साथ में दीपक मिश्र व अन्य ।

आरयू ब्‍यूरो

लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती व भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू के बलिदन दिवस पर आयोजित संगोष्‍ठी में आज शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भगतसिंह ने भारत को आजाद कराकर देश में समाजवादी व्यवस्था लागू करने का सपना देखा था। स्वतंत्रता और समाजवाद हमारे देश के शहीदों के दो आदर्श व मधुर स्वप्न थे।

भगत सिंह के सपनों को डॉ० लोहिया ने सैद्धांतिक आधार दिया। आज दोनों के विचार उनके जीवनकाल से भी अधिक प्रासंगिक हैं। नई पीढ़ी को दोनों के विचारों को पढ़ना और जानना चाहिए। उनके विचारों से जीवन दर्शन, देशभक्ति, त्याग व समर्पण की सीख मिलती है।

यह भी पढ़े- योगी ने अपने पास रखा गृह मंत्रालय, देखें बाकी मंत्रियों के हाथ क्‍या आया

उन्‍होंने कहा कि देश अगर लोहिया के विचारों पर चला होता तो आज समग्र विकास में 129 देशों से पीछे न होता। इस दौरान उन्‍होंने समाजवादी चिंतक व चिंतन सभा के अध्यक्ष दीपक मिश्र द्वारा संपादित व संकलित लोहिया के ऐतिहासिक भाषणों की सीडी का विमोचन भी किया।

यह भी पढ़े- मोदी के संसदीय क्षेत्र में ISIS की धमकी, 24 मार्च को मचाएंगे तबाही, रोक सको तो रोक लो

उन्‍होंने कहा कि लोहिया ने अमेरिका में रंगभेद के खिलाफ़ सत्याग्रह कर गिरफ्तारी दी थी। वे गोवा मुक्ति संग्राम तथा मणिपुर में लोकतंत्र की स्थापना हेतु चलाए गए आन्दोलन के भी सूत्रधार थे। श्री यादव ने कहा कि गाँधी के बाद लोहिया ने लोकमानस को सर्वाधिक प्रभावित किया और देश की राजनीति को नई दिशा दी।

यह भी पढ़े- एकाएक हजरतगंज कोतवाली पहुंचे योगी, मचा हड़कंप

वहीं दूसरी ओर दीपक मिश्र ने कहा कि लास्की के बाद लोहिया ही एक मात्र ऐसे समाजवादी चिन्तक थे, जिन्होंने कई देशों के समाजवादी दलों को वैचारिक ताकत दी। वे जितने बड़े राजनेता उतने ही महान अर्थशास्त्री, समाजशास्त्री व साहित्यकार भी थे। लोहिया ने “जन“, “मैनकाइण्ड“, “कृषक“ व “इंकलाब“ जैसी पत्रिकाएं निकाली।