निकाय चुनाव से पहले शिवपाल यादव ने घोषित की प्रसपा की प्रदेश कार्यकारिणी, इन्हें मिली जगह

शिवपाल सिंह यादव
फाइल फोटो।

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। समाजवादी पार्टी से किनारा करने के बार प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) अध्यक्ष शिवपाल यादव निकाय चुनाव और लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर एक्टिव मोड में दिखाई दे रहे हैं। शिवपाल ने आदित्य यादव को प्रसपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। वहीं बुधवार को अब उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है।

इस कार्यकारिणी में प्रसपा का प्रमुख महासचिव अजय त्रिपाठी मुन्ना को बनाया गया है। मुन्ना पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव के बेहद करीबी हैं। शिवपाल सिंह यादव ने मंगलवार को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष अपने बेटे आदित्य यादव अंकुर को बनाया। बुधवार को घोषित प्रदेश कार्यकारिणी में अजय त्रिपाठी मुन्ना को प्रदेश इकाई का प्रमुख महासचिव बनाया है।

यह भी पढ़ें- सपा ने शिवपाल व राजभर को लेटर जारी कर कहा, जहां ज्यादा सम्मान मिले, वहां जाने के लिए स्वतंत्र

वहीं प्रदेश कार्यकारिणी में रछपाल सिंह, फरहत हसन को उपाध्यक्ष बनाया गया है। डॉ संदीप मौर्य कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। इसी तरह 20 महासचिव बनाए गए हैं। इसमें प्रेम प्रकाश वर्मा, श्रीप्रकाश राय, देवेंद्र सिंह, जय सिंह, विष्णु पाल सिंह, छत्रपाल सिंह यादव, राजेश यादव, मनवीर सिंह, नीरज सिंह, सुभाष लोधी का नाम शामिल है।

इसके अलावा डॉ. एम पी यादव, प्रियंका राय, राजेश यादव, डॉक्टर विकास यादव, विनीत शुक्ला बीनू, सत्यजीत, फरहत अब्बास, विनोद मिश्र, वीरेंद्र सिंह, डॉ. नासिर शामिल हैं। इसी तरह सचिव के रूप में बीना पटेल ,विनोद पांडे, सेवाराम कसाना, शमशाद अहमद, मोहम्मद अल्ताफ, मीना राजपूत अनिल प्रताप सिंह, धर्मवीर सिंह यादव आदि के नाम शामिल किए गए हैं।

यह भी पढ़ें- सपा को शिवपाल यादव का जवाब, बेहतर होता कि मुझे विधायक दल से देते हटा