धर्मपाल सिंह को मिली UP भाजपा संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी, सुनील बंसल बने राष्ट्रीय महामंत्री

महामंत्री धर्मपाल सिंह

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। झारखंड भाजपा के संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह को अब यूपी भाजपा का संगठन महामंत्री बनाया गया है। धर्मपाल सिंह अब सुनील बंसल की जगह संभालेंगे। उत्तर प्रदेश भाजपा को आठ साल बाद नया संगठन महामंत्री मिला है। वहीं उत्तर प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री सुनील बंसल अब भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बनाए गए हैं।

सुनील बंसल को ओडिशा, पश्चिम बंगाल और तेलंगाना का प्रभारी महासचिव भी नियुक्त किया गया है। इसी तरह कर्मवीर सिंह को झारखंड का संगठन मंत्री बनाया गया है। झारखंड के संगठन मंत्री धर्मपाल जको उत्तर प्रदेश संगठन मंत्री बनाया गया है।

यह भी पढ़ें- UP विधानपरिषद चुनाव: दो सीटों पर भाजपा ने घोषित किए प्रत्याशी, 11 अगस्त को होगी वोटिंग

धर्मपाल बिजनौर जिले के नगीना तहसील के हुरनगला के मूल निवासी हैं। मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद सरकारी नौकरी को त्याग कर 1990 में एबीवीपी के पूर्णकालिक निकले और 27 वर्षो तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। उन्हे इससे पहले झारखंड बीजेपी के संगठन महामंत्री और उससे पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री और राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेंदारी दी गई थी।

यह भी पढ़ें- मिशन 2024 लोकसभा चुनाव फतह के लिए भाजपा सांसदों को दी गई हारे बूथों को जिताने की जिम्मेदारी