BJP सांसद ने कहा, देश के टुकड़े करने की बात करने वालों को पटक कर मारूंगा

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव

आरयू वेब टीम।

भाजपा के एक सांसद ने आज देश के टुकड़े करने की बात करने वाले लोगों को पटक-पटक कर मारने की बात कही है। बिहार के आरा सांसद आरके सिंह ने कोई भी देश भक्त देश के टुकड़े करने की बात को बर्दाश्त नहीं करेगा। देश के टुकड़े करने की बात कहने वाला देशद्रोही है।

यह भी पढ़े- मन की बात: मोदी ने कहा कालेधन और भ्रष्‍टाचार की लड़ाई को बढ़ाना है आगे

देश विरोधी नारा लगाने वालों को सांसद ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मेरे सामने कोई यह कहेगा कि भारत के टुकड़े होंगे तो मैं तो उसे वहीं पर पटक-पटक कर मारूंगा। ऐसी बात कहने वालों को किसी भी देश भक्त को छोड़ना नही चाहिए।

यह भी पढ़े- अकबर को तुलसीदास ने कभी नहीं माना राजा: योगी

यूपी के सवाल पर उन्होंने कहा कि आज प्रखर लोगों की जरूरत है। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री के रूप में आदित्यनाथ योगी को कुछ लोग पसंद नहीं कर रहे है, जबकि उत्तर प्रदेश में इतने कम समय में ही भ्रष्टाचार पर अंकुश लग गया है। इतना ही नहीं उन्‍होंने यह भी दावा किया कि प्रदेश अपराधमुक्त होने की तरफ तेजी से बढ़ रहा है।

यह भी पढ़े- एकाएक हजरतगंज कोतवाली पहुंचे योगी, मचा हड़कंप

पिछले दिनों जेएनयू में लगाए जाने वाले नारे पर आरके सिंह ने आज कड़ा बयान दिया। सांसद ने कहा कि देश में रहकर देश विरोधी बातों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। देश विरोधी बातें करने वाले लोगों से सख्ती से निपटा जाएगा। बता दे कि आरके सिंह पूर्व में केंद्रीय गृह सचिव भी रह चुके है।