बड़ा झटका: अब कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर ने मारी 250 रुपये ऊंची छलांग

कमर्शियल सिलेंडर
फाइल फोटो।

आरयू वेब टीम। पिछले दस दिनों से लगातार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी ने आम आदमी को परेशान कर रखा हैं। वहीं अब एक और बड़ा झटका एलपीजी गैस सिलेंडर के रेट्स बढ़ने से लगा है। एक अप्रैल यानि आज से एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं।

इससे पहले एक मार्च 2022 को भी एलपीजी सिलेंडरों के दाम बढ़े थे। पिछली बार सरकार की ओर से एलपीजी गैस सिलेंडर 105 रुपये महंगे किए थे। कमर्शियल सिलेंडरों के दाम बढ़ने से इसका बड़ा प्रभाव हलवाइयों और रेस्टोरेंट्स मालिकों के बजट पर पड़ेगा।

19 केजी वाले कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमतें 250 रुपये बढ़ गयी है। ईंधन कंपनियों ने राजधानी दिल्ली में नीले रंग के सिलेंडर की कीमत बढ़ा कर 2,253 रुपये कर दी है। 250 रुपये की बढ़ोतरी के बाद एलपीजी गैस सिलेंडर कोलकाता में अब 2,351 रुपये में बिकेगा।

यह भी पढ़ें- फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, पांच दिनों में 3.20 रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ ईंधन

वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में एलपीजी गैस सिलेंडर के लिए नई कीमत 2,205 रुपये देनी होगी, जबकि सबसे ज्यादा इजाफा चेन्नई में एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों आया है। यहां एलपीजी गैस सिलेंडर के लिए 2,406 रुपये देने होंगे।

यह भी पढ़ें- जनता को लगा महंगाई का ट्रिपल डोज, गैस सिलेंडर 50 रुपए महंगा, चुनाव बाद पेट्रोल-डीजल के दाम भी बढ़ना शुरू