लखनऊ में धूमधाम से मनी होली, ऊंट पर सवार हो निकले डिप्टी सीएम

लखनऊ में होली

आरयू ब्यूरो, लखनऊ।  सूबे की राजधानी लखनऊ में भी सोमवार की सुबह से ही होली रंग में लोग सराबोर नजर आए। ऐसे में परंपरागत तरीके से होली की बरात निकली। दरअसल लखनऊ की हृदयस्थली चौक में साहित्य सूर्य अमृत लाल नागर और स्व. लालजी टंडन ने होली बरात की परंपरा शुरू की थी। होली की रंगारंग बरात गंगा-जमुन तहजीब की एक ऐसी परपंरा है, जो आज तक निभाई जा रही है।

इसमें विधायक, सासंद, पूर्व राज्यपालों ने भी शिरकत की है। होली बारात में ऊंट पर सवार होकर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने शामिल होकर रंग खेला और लोगों को होली की शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें- केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में AAP ने नहीं मनाई होली

ये बारात कोनेश्‍वर मंदिर से निकली और खुनखुन जी रोड चौराहा, कमला नेहरू मार्ग, विक्टोरिया स्ट्रीट, मेफेयर तिराहा होते हुए अकबरी गेट, चौक से होकर मुन्नुलाल धर्मशाला पर समाप्त हुई। इस दौरान ढोल-नगाड़ों पर झूमते शहरियों ने एक दूसरों को जमकर रंग लगाया। दोपहर तक लोग रंग खेलते रहे।

यह भी पढ़ें- होली पर यूपी को 24 घंटे बिजली मिलने का आदेश जारी