विधानसभा चुनाव में जीत पर कांग्रेसियों ने लखनऊ में मनाया जश्‍न, देखें तस्‍वीरें

कांग्रेस का जश्‍न

आरयू ब्‍यूरो, 

लखनऊ। विधानसभा चुनाव के कांग्रेस के पक्ष में आ रहे नतीजों के बीच सूबे की राजधानी लखनऊ स्थित कांग्रेस कार्यालय में जमकर जश्‍न मनाया गया। मंगलवार दोपहर जीत से उत्साहित कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ताओं ने माल एवेन्यू स्थित प्रदेश मुख्‍यालय में एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर न सिर्फ जीत की बधाई दी, बल्कि ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर थिरके भी।

कांग्रेस का जश्‍नलंबे समय बाद मिले जश्‍न मनाने के इस मौके को कांग्रेसियों ने आज पूरी तरह से कैश किया। इस दौरान पार्टी कार्यालय पर आतिशबाजी करते हुए राहुल गांधी और कांग्रेस के समर्थन में जमकर नारेबाजी भी की गयी।

यह भी पढ़ें- यूपी की बदहाल कानून-व्यवस्था को छोड़ मुख्‍यमंत्री दूसरे राज्यों के चुनाव प्रचार में हैं व्यस्त: कांग्रेस

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि ये चुनाव परिणाम दर्शाता है कि जनता को कांग्रेस की नीतियों पर भरोसा है। उन्होंने 2019 के चुनाव में महागठबंधन की संभावना पर कहा कि कांग्रेस को यूपी में किसी से गठबंधन नहीं करना चाहिए, अकेले चुनाव लड़ना चाहिए। कांग्रेस कार्यकर्ता हर चुनौती के लिए तैयार हैं।

कांग्रेस का जश्‍न

यह भी पढ़ें- कांग्रेस अध्‍यक्ष करेंगे फैसला कौन होगा राजस्‍थान का CM, पायलट ने कहा जीत राहुल गांधी को तोहफा

कांग्रेसियों के इस जश्‍न के माहौल में हाल ही में कांग्रेस में शामिल होने वाले प्रधानमंत्री के हमशक्‍ल अभिनंदन पाठक  भी भारत माता की जय, कांग्रेस पार्टी की जय, के नारे लगाते हुए जमकर नाचे।

वहीं कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्‍ता बृजेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार न सिर्फ जनता के मुद्दों पर संघर्ष करते रहे, बल्कि युवाओं और किसानों के लिए भी सड़क पर उतरकर उन्‍होंने संघर्ष किया। जिसका परिणाम है कि आज देश में राहुल गांधी युवाओं और किसानों की आवाज बनकर उभरे हैं।  साथ ही तीनों राज्यों में मिली बहुमत की सफलता कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष राजबब्बर का भी महत्‍वपूर्ण योग्‍दान है, जिन्‍होंने 88 से अधिक जनसभाओं को संबोधित किया। इसके लिए पूरे यूपी के कार्यकर्ता गर्व महसूस कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- चुनाव करीब आता देख जुमलों की बारिश कर रहें प्रधानमंत्री, लेकिन इस बार नहीं फंसेगी जनता: राजबब्‍बर

कांग्रेस के विजय जश्‍न के दौरान प्रदेश मुख्यालय में विधायक अराधना मिश्रा ‘मोना’, पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी व रामकृष्ण द्विवेदी, पूर्व विधायक विनोद चौधरी, डॉ. आरपी त्रिपाठी, वीरेंद्र मदान, पूर्व आइएएस अनीस अंसारी, ममता चौधरी, राजीव बख्शी, अशोक सिंह, डॉ. मंजू दीक्षित, डॉ. उमाशंकर पाण्डेय, अरुण प्रकाश सिंह, ओमकारनाथ सिंह, सिद्धीश्री,  पीयूष मिश्रा, शुचि विश्‍वास, रफत फातिमा, सचिन रावत, कृष्णकांत पाण्डेय, आयाज खान ‘अच्‍छू’, सदफ जाफर, यशवंत सिंह, प्रियंका गुप्ता, शीला मिश्रा, सुशीला शर्मा, लक्ष्मी वर्मा समेत कांग्रेस के सैकड़ों नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहें।