मध्य प्रदेश में वोटिंग के बीच हिंसा, इंदौर के बाद दिमनी में बवाल, जमकर हुए पथराव

वोटिंग के बीच पथराव

आरयू वेब टीम। आज मध्य प्रदेश में वोटिंग के बीच कई सीटों पर हिंसा का मामला सामने आया है। इंदौर में हुए बवाल के बाद मुरैना में भी हिंसा हो गई है। मुरैना के दिमनी विधानसभा क्षेत्र में एक बूथ के पास दो गुटों में पथराव हुआ। गोलीबारी की भी सूचना है। हालांकि, पुलिस ने फायरिंग की पुष्टि नहीं की है। हिंसा के दौरान कुछ लोग घायल हुए हैं।

मध्य प्रदेश में कड़ी सुरक्षा के बीच सभी 200 सीटों पर मतदान के बीच दिमनी विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र 148 पर पर सुबह दो पक्षों में टकराव हो गया। मुंह पर कपड़ा लपेटे कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। दोनों तरफ से फायरिंग की भी बात कही जा रही है। हिंसा के बाद वहां भगदड़ जैसे हालात बन गए। सुरक्षाकर्मियों ने एक्शन लेते हुए उपद्रवियों को खदेड़ दिया। बूथ पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

पथराव में मतदाता के भी घायल होने की जानकारी मिल रही। घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। सुरक्षाबलों ने जल्द ही हालात को काबू में किया और सुरक्षा के बीच वोटिंग प्रक्रिया चल रही है। मतदाताओं की सुरक्षा के लिए अत्यधिक पुलिसबल तैनात कर दिया गया है। दिमनी विधानसभा क्षेत्र पर सबकी नजरें टिकी हैं। इसी सीट से केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी चुनाव लड़ रहे हैं।

इंदौर में आंसू गैस के गोले भी छोड़ने पड़े

वहीं इंदौर के भंवरकुआं इलाके में वोटिंग से कुछ घंटे पहले गुरुवार रात को थाने को घेरकर जमकर हंगामा किया। आरोप है कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राऊ विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी जीतू पटवारी के समर्थकों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया। देखते ही देखते बवाल बढ़ने लगा और भीड़ जमा होने लगी तो पुलिस मौके पर पहुंची। आलम यह था कि घटना को काबू में करने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा और आंसू गैस के गोले भी छोड़ने पड़े।

…किस्मत का फैसला होगा कैद

मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के बाद आज शाम को दो हजार 533 की किल्लत का फैसला ईवीएम मशीन में कैद हो जाएगा। दिसंबर को पता लगेगा कि आखिर प्रदेश की पांच करोड़ से ज्यादा जनता ने किसे अपना मत देकर सरकार बनाने का मौका दिया है।

उपद्रवियों को खदेड़ा

डीएसपी विजय सिंह भदौरिया ने कहा कि यह संवेदनशील बूथ है। यहां बीएसएफ भी तैनात है। आज सुबह यहां दो पक्षों में विवाद और पथराव की सूचना मिली थी। तत्काल पुलिस ने पहुंचकर उपद्रवियों को खदेड़ा अब शांतिपूर्व मतदान चल रहा है। डीएसपी ने कहा कि कुछ गांव वालों का कहना है कि गोलीबारी हुई है, लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े

इससे पहले इंदौर के राऊ विधानसभा क्षेत्र में देर रात भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच टकराव हो गया। भंवरकुआं थाने के बाहर जुटकर हंगामा कर रहे लोगों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। भाजपा उम्मीदवार मधु वर्मा का आरोप है कि कांग्रेस के कार्यकर्ता राऊ विधानसभा क्षेत्र में चुनावी काम कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को धमका रहे थे जिससे विवाद हुआ। उधर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा ने आरोप लगाया कि विधानसभा क्षेत्र में मतदान से पहले भाजपा कार्यकर्ता लोगों को शराब, कम्बल और पाजेब बांट रहे थे।

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में बोले नड्डा, नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश कर रहा विकास

उन्होंने दावा किया कि ये चीजें बांटे का विरोध करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक कांग्रेस नेता पर हमला कर उसे घायल कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विवाद के मामले में उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- जनसभा में बोले राहुल गांधी, BJP-RSS की प्रयोगशाला है मध्‍य प्रदेश, यहां