महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल, देशभर में सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस

हल्ला बोल
प्रेसवार्ता में मौजूद कांग्रेस नेता।

आरयू ब्यूरो,लखनऊ। लगातार बढ़ती महंगाई के मुद्दे पर एक बार फिर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोल दिया है। कांग्रेस इस मुद्दे पर गुरुवार को देशभर में सड़कों पर प्रदर्शन करने जा रही है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने कहा कि, प्रत्येक दिन मंहगाई बढ़ रही है। जनता को लूटना ही एक उद्देश्य मोदीनॉमिक्स है।

कांग्रेस ने लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी। उत्तर प्रदेश चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद कांग्रेस की यह पहली प्रेस कांफ्रेंस थी। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव बल्लभ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का सात अप्रैल को एक बड़ा प्रदर्शन महंगाई के खिलाफ होने जा रहा है। देशव्यापी प्रदर्शन करने सड़को के लिए कांग्रेस उतरेगी।

साथ ही हमला बोलते हुए कहा कि अब तक एक लाख 60 हजार 361 करोड़ रुपए चुकाना पड़ेगा। 62 करोड़ अन्नदाताओं को टैक्स के बोझ तले दबाया जा रहा है। मोदी जी का गुड मॉर्निंग मैसेज आता है और 80 पैसे पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाये जा रहे हैं। 16 दिन में 14 बार मे अबतक 10 रुपए लीटर पेट्रोल और डीजल बढ़ा दिया गया। पिछले आठ सालों में मोदी जी ने पेट्रोल और डीजल के टैक्स से 26.51 लाख करोड़ रुपए एकत्रित किया है।

यह भी पढ़ें- ईंधन की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस ने किया मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

पिछले आठ साल में भारत के हर परिवार ने एक लाख रुपए दिए हैं, फ्यूल टैक्स के नाम पर लूट मचा दी है। 140 रुपए 50 पैसे मार्च से लेकर अबतक एलपीजी में वृद्धि हुई जो की पूरे देश का 27 लाख 95 करोड़ होगा। टोल टैक्स 10 से 18 प्रतिशत बढ़ गया जिसका मतलब 6120 करोड़ रूपए लोगों को सड़कों पर चुकाना पड़ा है। होम लोन पर सब्सिडी ले ली वापिस पीएफ घटा दिया गया है। उन्होंने कहा कि जनता को लूटना ही एक उद्देश्य है और वह मोदीनॉमिक्स है। सरकार को एक लाख 60 हजार 361 करोड़ वापस करना होगा।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस का फिर से मजबूत होना लोकतंत्र व समाज के लिए जरूरी: सोनिया गांधी