चिरकुट नेता बताए जाने पर अजय राय ने खुद को माना कांग्रेस का छोटा कार्यकर्ता, अखिलेश को लेकर फिर कहीं ये बातें

चिरकुट नेता

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। मध्य प्रदेश में सीटों के बटवारे को लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के बीच बयानबाजी शुरू हो गई। सपा प्रमुख के बयान पर अजय राय ने कहा कि मध्य प्रदेश चुनाव में हम उन्हें छह की जगह सात सीटे देते, लेकिन उन्होंने हमारी सीटों के ऐलान से पहले ही अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। वह बहुत बड़े आदमी हैं मैं उनके आगे कुछ भी नहीं हूं, मैं एक छोटा सा कांग्रेस का कार्यकर्ता हूं। वह अगर वास्तव में भारतीय जनता पार्टी को हराना चाहते हैं तो मध्य प्रदेश में हमारा साथ दें।

वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा अजय राय को कांग्रेस का चिरकुट नेता बताने वाले बयान पर अजय राय ने खुद को कांग्रेस का छोटा कार्यकर्ता मानते हुए आज कहा है कि अखिलेश यादव एक बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। वह मुझे जितनी चाहे उतनी गालियां दे दें, लेकिन वह मध्य प्रदेश चुनाव में कांग्रेस का साथ दें अगर वह वास्तव में भारतीय जनता पार्टी को हराना चाहते हैं तो उन्हें ऐसा करना होगा।

अजय राय ने सपा के राष्‍ट्रीय महासचिव पर तंज कसते हुए यह भी कहा कि रामगोपाल यादव बहुत बड़े नेता हैं। मैंने पहले भी बताया कि मैं कांग्रेस पार्टी का एक बहुत छोटा सा कार्यकर्ता हूं, इन सब के आगे मेरी कोई औकात नहीं है। यह चाहेंगे तो मेरी जमानत जब्त कर लेंगे यह लोग जो चाहे वह कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- MP चुनाव: कांग्रेस ने जारी किया वचनपत्र, किसानों, महिलाओं-युवाओं के लिए की कई बड़ी घोषणाएं

बताते चला कि कि समाजवादी पार्टी द्वारा मध्य प्रदेश में अपने प्रत्याशी घोषित करने को लेकर कुछ दिन पहले ही कांग्रेस  प्रदेश अध्‍यक्ष की कमान संभालने वाले अजय राय ने अखिलेश यादव को लेकर बयानबाजी कर दी थी। जिसपर सपाईयों में रोष व्‍याप्‍त हो गया है, जबकि अखिलेश यादव ने भी अजय राय को चिरकुट नेता बताया था।

वहीं आज सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि अगर ये मुझे पहले दिन पता होता कि विधानसभा स्तर पर कोई गठबंधन नहीं है इंडिया का तो कभी मिलने नहीं जाते हमारी पार्टी के लोग और न ही हम कभी सूची देते कांग्रेस के लोगों को। गठबंधन केवल उत्तर प्रदेश में केंद्र के लिए होगा तो उसपर विचार किया जाएगा।”

हमें ये जानकारी मिल रही है गठबंधन केवल दिल्ली के स्तर पर है तो ठीक है जब दिल्ली की बात होगी तब की जाएगी। प्रदेश स्तर पर कोई गठबंधन नहीं है तो ये हमने स्वीकार कर लिया इसलिए अपनी पार्टी के टिकट घोषित कर दिए।”

यह भी पढ़ें- जन आक्रोश रैली में बोलीं प्रियंका, जो भी अधिकार कांग्रेस ने जनता को दिए, भाजपा ने उसे छीना, चुनाव में लाते हैं भावनात्‍मक मुद्दे