मल्लिकार्जुन खड़गे का तंज, ‘आया राम गया राम हैं नीतीश कुमार’

आया राम गया राम

आरयू वेब टीम। नीतीश कुमार महागठबंधन और इंडिया अलायंस से नाता तोड़कर फिर से भाजपा के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं। नीतीश कुमार के ऐसे पलटने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तंज कसा है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने नीतीश कुमार को आया राम गया राम बताया है।

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘देश में ‘आया राम-गया राम’ जैसे कई लोग हैं। पहले वो और हम मिलकर लड़ रहे थे। जब मैंने लालू जी और तेजश्‍वी जी से बात की तो उन्होंने भी कहा कि नीतीश जा रहे हैं। अगर वह रुकना चाहता तो रुक जाता, लेकिन वह जाना चाहता है।’

यह भी पढ़ें- मल्लिकार्जुन खरगे के हाथों में होगी INDIA की कमान, बैठक में गठबंधन संयोजक बनने से नीतीश का इनकार

खड़गे ने कहा, ‘ये बात हमें पहले से ही पता थी, लेकिन इंडिया गठबंधन को बरकरार रखने के लिए हमने कुछ नहीं कहा। अगर हम कुछ गलत कहेंगे तो गलत संदेश जाएगा। इसकी जानकारी हमें लालू प्रसाद यादव जी और तेजश्वी यादव जी ने पहले ही दे दी थी। आज वह सच हो गया।’

‘गिरगिटों को चुनौती दे रहे नीतीश कुमार’

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने लिखा, ‘बार-बार राजनीतिक साझेदार बदलने वाले नीतीश कुमार रंग बदलने में गिरगिटों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। इस विश्वासघात के विशेषज्ञ और उन्हें इशारों पर नचाने वालों को बिहार की जनता माफ नहीं करेगी। बिल्‍कुल साफ है की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से प्रधानमंत्री और भाजपा घबराए हुए हैं और उससे ध्यान हटाने के लिए यह राजनीतिक ड्रामा रचा गया है।’

यह भी पढ़ें- महागठबंधन से अलग होकर बोले नीतीश, राजद के साथ रहना हमारे लिए उचित नहीं