मनमोहन सिंह ने राजस्थान से राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ, सोनिया-राहुल समेत तमाम नेता रहे मौजूद

राज्यसभा सदस्य
राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ लेते मनमोहन सिंह साथ में अन्य।

आरयू वेब टीम। 

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ ली। राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने सिंह को उच्च सदन की सदस्यता की शपथ दिलाई। सभापति के कक्ष में सिंह को शपथ ग्रहण कराए जाने के दौरान सोनिया गांधी, राहुल गांधी, गुलाम नबी आजाद, अहमद पटेल और आनंद शर्मा समेत कांग्रेस के कई शीर्ष नेता मौजूद थे।

वहीं मनमोहन सिंह के शपथ ग्रहण के दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कुछ भाजपा नेता भी मौजूद थे। मनमोहन सिंह (86) राजस्थान से राज्यसभा के सदस्य पुन: चुने गए हैं। वह निर्विरोध चुने गये हैं क्योंकि भाजपा ने उनके खिलाफ कोई उम्मीदवार खड़ा नहीं किया था।

यह भी पढ़ें- पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था को पूर्व वित्‍त मंत्री ने बताया साधारण गणित, कहा इसमें कोई बड़ी बात नहीं

पूर्व प्रधानमंत्री का ऊपरी सदन में कार्यकाल इस साल 14 जून को समाप्त हो गया था, जिसके बाद उनकी राज्यसभा में वापसी हुई है। इससे पहले उन्होंने राज्यसभा में लंबे समय तक असम का प्रतिनिधित्व किया था। शपथ ग्रहण के बाद कांग्रेस के नेताओं सहित विपक्ष के तमाम नेताओं ने मनमोहन सिहं को बधाई दी।

यह भी पढ़ें- रिजर्व बैंक के गर्वनर से ऊपर होता है वित्त मंत्री: मनमोहन सिंह