उत्‍तर प्रदेश में मौसम ने ले ली करवट, आने वाले दिनों में बढ़ेगी गलन व कोहरा

मौसम का सर्द रुख

आरयू वेब टीम। आज उत्‍तर प्रदेश में मौसम के रुख में बदलाव देखने को मिल रहा है, लगातार तापमान में गिरावट जारी है। बीते 24 घंटों में तापमान में आधे डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। इस कारण ठंड अब धीरे-धीरे गलन में बदलती जा रही है। मौसम विज्ञानी के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम का रुख पूरी तरह से बदल जाएगा और पारा दस डिग्री के भी नीचे चला जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सर्दी बढ़ गइ है। रात का पारा 10.7 डिग्री तक लुढ़का। अभी यह पारा और​ गिरेगा, दिन का तापमान 27.6 डिग्री रहने वाला है।

बुधवार की सुबह तापमान में कमी देखने को मिली, इस दौरान ठंडी हवाएं चल रही थीं। मौसम विज्ञानिकों की मानें तो आने वाले दिनों में मौसम का रुख बदलेगा और रात में कोहरे की चादर नजर आएगी। वहीं गलन का असर व्‍यापक रूप से दिखाई देने वाला है, जबकि पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता लगातार बनी हुई है। पहाड़ों में बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों  में इसका असर इस सप्ताह दिखाई देगा।

यह भी पढ़ें- लखनऊ में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश, इन जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज करा गया है। यह सामान्‍य से एक डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज करा गया है। ये सामान्‍य से तीन डिग्री कम रहा। आर्द्रता अधिकतम 78 फीसद और न्‍यूनतम 54 फीसद दर्ज हुई। मौसम विभाग की ओर जारी तस्वीरों में पूर्वांचल के आसमान में मौसम साफ बना हुआ है, जबकि दक्षिण भारत में बादलों की सक्रियाता बढ़ी है। पहाड़ों में बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में देखा जा रहा है।

वहीं मौसम के बदलते रुख में अब गलन के साथ कोहरा और ओस भी देखने को मिलेगी। इसके साथ ही अगले चार दिनों में कोहरा और ओस का असर भी बढ़ जाएगा। दिन में धूप का असर भी दोपहर के बाद कम होता जा रहा है। वहीं उत्तर प्रदेश में मौसम काफी सर्द बना रहेगा। ठंडी हवाएं चलने के कारण आने वाले दिनों में पारा और गिरने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक  मौसम शुष्क बना रहेगा। प्रदेश के अधिकतर शहरों में सुबह कोहरा या धुंध के बाद दिन में मौसम साफ हो जाएगा।