कोहरे की चादर से ढका UP, सबसे ठंडा हुआ शाहजहांपुर, जानें लखनऊ समेत अन्‍य शहरों का हाल

मौसम का सर्द रुख

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। क्रिस्मस डे के दिन मौसम ने भी और सर्द रुख अपना लिया है। आज पश्चिमी यूपी सहित प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह की शुरुआत कोहरे के साथ हुई। विजिबिलिटी इतनी कम कि दो मीटर दूर तक भी नजरें कुछ नहीं देख पा रहीं। वहीं सुबह का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।

इतना ही नहीं, प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत कई राज्यों का मिनिमम टेंपरेचर नौ डिग्री के भी नीचे दर्ज किया गया है। इसके साथ, अधिकतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना जताई जा रही है। दोपहर होने तक लखनऊ समेत कुछ शहरों में धूप निकलने से लोगों को शीतलहर से कुछ राहत महसूस हुई।

जानकारी के मुताबिक, लगातार दूसरे दिन यूपी के शाहजहांपुर में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है। शाहजहांपुर का न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री पाया गया। बीते गुरुवार भी सबसे कम टेंपरेचर यूपी के ही कुछ हिस्सों का था, जो लगभग चार डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा, पूर्वी इलाकों में भी कोहरे का कहर देकने को मिला।

यह भी पढ़ें- उत्‍तर प्रदेश में मौसम ने ले ली करवट, आने वाले दिनों में बढ़ेगी गलन व कोहरा

वहीं प्रदेश के कुछ बड़े शहरों में आज के संभावित तापमान के बारे में बात करें तो, लखनऊ का मिनिमम टेंपरेचर नौ डिग्री तो मैक्सिमम 25 डिग्री रहने के आसार हैं।

  • कानपुर का न्यूनतम तापमान 13 डिग्रीतो अधिकतम 24 डिग्रीरहने के आसार हैं।
  • आगरा में आज न्यूनतम तापमान नौ डिग्री और अधिकतम 23 डिग्री रहने की संभावना है।
  • प्रयागराज में आज मिनिमम टेंपरेचर 13 डिग्री तो मैक्सिमम 24 डिग्री रह सकता है।
  • बरेली का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम 22 डिग्री रहने का आशंका जताई जा रही है।
  • नोएडा में आज मिनिमम टेंपरेचर आठ डिग्री दर्ज किया गया है, मैक्सिमम टेंपरेचर 22 डिग्री तक जाने की संभावना है
  • वाराणसी का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री है।

इसके अलावा, उत्तराखंड में आज हल्की बारिश के आसार जताए जा रहे हैं। इससे ठंड और भी ज्यादा बढ़ने की संभावना है। वहीं, यूपी के किसी भी हिस्से में बारिश की संभावना नहीं है।

यह भी पढ़ें- बढ़ती ठंड के साथ खराब होने लगी लखनऊ की हवा, मौसम विभाग का अनुमान, एक हफ्ते तक साफ रहेगा मौसम