आरयू ब्यूरो, लखनऊ। सूबे की राजधानी लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के अधिकतर जिलों में आज सुबह से ही रुक-रुककर चल रहा बारिश का दौर रात तक जारी रहा। इस बीच नदियों में उफान के चलते प्रयागराज-वाराणसी समेत कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। लोगों के घर जलमग्न हो चुके हैं। इस बीच मौसम विभाग ने तीन अगस्त से पांच अगस्त के बीच राज्य के ज्यादातर इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है। सोमवार के लिए भी लखनऊ सहित यूपी के 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
यह भी पढ़ें- भारी बारिश व जलभराव से थमी लखनऊ की रफ्तार, कुकरैल नाले में बहे लड़कों में एक लापता
मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को यूपी के 15 जिलों में भारी बारिश की संभाव है। इसके अलावा 31 अन्य जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट है और 64 जिलों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।
इन जिलों में होगी भारी बारिश
लखनऊ के अलावा कानपुर नगर, उन्नाव, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, अयोध्या, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड, बस्ती, महाराजगंज, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, मथुरा, हाथरस, आगरा, बरेली, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं संतकबीरनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, कासगंज, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, जालौन और आसपास के इलाकों में भारी बारिश का मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।




















