पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री की बिगड़ी तबीयत, भर्ती, अमित शाह ने फोन पर जाना हाल

आरयू वेब टीम। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। जिसके बाद शुक्रवार को बादल को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर डॉक्टर्स उनके स्वास्थ्य पर नजर रख रहे हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल को सांस लेने में तकलीफ हो रही है, जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूर्व सीएम बादल को ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। बादल की हालत स्थिर बताई जा रही है।

वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सुखबीर सिंह बादल को फोन किया और उनका हालचाल जाना। इसके अलावा अमित शाह ने ट्वीट कर कहा कि “वरिष्ठ नेता प्रकाश सिंह बादल जी के अस्वस्थ होने और अस्पताल में भर्ती होने के बारे में जानकर चिंतित हूं।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, भर्ती

पिछले साल जून में प्रदेश के पांच बार मुख्यमंत्री रह चुके प्रकाश सिंह बादल को गैस्ट्राटिस और ब्रोन्कियल अस्थमा की शिकायत के बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। फरवरी 2022 में उन्हें मोहाली के हॉस्पिटल में कोरोना के बाद हेल्थ चेकअप के लिए ले जाया गया था। जनवरी 2022 में उन्हें लुधियाना के हॉस्पिटल में कोरोना वायरस पॉजिटिव होने के बाद भर्ती किया गया था।

कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद डॉक्टर्स ने उनकी सेहत का खास ख्याल रखने को कहा था। डॉक्टर्स ने कहा था कि उन्हें रेगुलर चेकअप कराते रहना होगा, ताकि किसी भी पोस्ट कोविड सिम्पटम्स को तुरंत जांच कर उसका इलाज किया जा सके।

यह भी पढ़ें- फिर बिगड़ी आजम खान की तबीयत, अस्पताल में भर्ती