कोरोना संक्रमित न्यूंज एंकर रोहित सरदाना की एकाएक मौत

रोहित सरदाना का निधन
रोहित सरदाना। (फाइल फोटो)

आरयू वेब टीम। कोरोना संक्रमित न्यूज एंकर रोहित सरदाना का शुक्रवार को एकाएक हार्ट अटैक से निधन हो गया। रोहित सरदाना कोरोना संक्रमण से भी जूझ रहे थे। इससे पहले उनकी मां भी कोरोना संक्रमित हुई थीं। रोहित वेंटिलेटर पर थे और संक्रमण अधिक बताया जा रहा था। रोहित फिलहाल आज तक न्यूज चैनल में कार्यरत थे। इससे पहले वह लंबे समय तक जी न्यूज का हिस्सा थे। जी न्यूज के एडिटर इन चीफ सुधीर चौधरी ने रोहित सरदाना के निधन की खबर ट्वीट की।

सुधीर चौधरी ने ट्वीट में लिखा, अब से थोड़ी पहले फोन आया। उसने जो कहा सुनकर मेरे हाथ कांपने लगे। हमारे मित्र और सहयोगी रोहित सरदाना की मृत्यु की खबर थी। ये वाइरस हमारे इतने करीब से किसी को उठा ले जाएगा ये कल्पना नहीं की थी।इसके लिए मैं तैयार नहीं था।ये भगवान की नाइंसाफ़ी है.. ॐ शान्ति

यह भी पढ़ें- यूपी IAS एसोसिएशन व राजस्व परिषद के अध्यक्ष दीपक त्रिवेदी की कोरोना से PGI में मौत

वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने भी ट्वीट कर रोहित सरदाना के निधन की खबर दी। उन्होंने ट्वीट में लिखा मशहूर टीवी एंकर रोहित सरदाना का निधन हो गया। उन्हें आज सुबह हार्ट अटैक आया था। उनके परिवार के प्रति संवेदनाए। रोहित सरदाना रोज शाम को आजतक के मशहूर शो दंगल की एंकरिंग करते थे। साल 2018 में ही उन्हें को गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार से नवाजा गया था।

यह भी पढ़ें- अल्लू अर्जुन को हुआ कोरोना, एक्टर ने घर पर खुद को किया आइसोलेट