नियत साफ नहीं होने सेे मोदी सरकार के झाड़़ू लगाने के बाद भी खत्‍म नहीं हुई गंदगी: अखिलेश

झाड़़ू
जनसभा को संबोधित करते अखिलेश यादव।

आरयू ब्‍यूरो, 

लखनऊ/छतरपुर। अखिलेश यादव ने मध्य प्रदेश के छतरपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सोमवार को कहा कि यह शिवाजी की धरती है, यहां ऐतिहासिक कार्यक्रम में लाल टोपी का दिखना परिवर्तन का संकेत है। इसका संदेश समाजवादी पार्टी की मजबूती है।

यूपी के पूर्व सीएम ने बीजेपी के साथ ही कांग्रेस को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि कांग्रेस ने जो मंहगाई छोड़ी थी, भाजपा अपने 15 साल के शासनकाल में उसे और ऊपर ले गयी। भाजपा-कांग्रेस में कोई अंतर नही है। मोदी सरकार में बैठे लोग झाड़ू लगा रहे है। उसके बाद भी गंदगी नहीं खत्म हुई, क्योंकि उनकी नियत साफ नही है।

यह भी पढ़ें- राम मंदिर मामले में अखिलेश ने कहा, भाजपा को संविधान और सुप्रीम कोर्ट पर नहीं है भरोसा

अखिलेश यादव ने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार ने गरीबों के हित में कार्य नही किया। मंहगाई ने गरीब को मार दिया। देश में रुपये की कमी नहीं है। अगर कमी होती तो बड़े-बड़े लोग गरीब का पैसा बैंक से लेकर नहीं भागते। देश के युवाओं में निराशा हैं। इसे सिर्फ समाजवादी ही दूर कर सकते है। देश में बड़े फैसले समाजवादी ही ले सकते है। किसानों को आज भी आय दुगुनी होने का इंतजार है। गरीब के पास उज्जवला सिलेंडर दूसरी बार भरवाने की कोई व्यवस्था नही है।

यह भी पढ़ें- छत्‍तीसगढ़ में बोले अखिलेश, सरकार बनीं तो एक घंटे के अंदर होगा किसानों का कर्ज माफ

सपा अध्‍यक्ष ने कहा कि समाजवादियों ने हमेशा जनता का भरोसा मजबूत करने का काम किया है। मौका मिलने पर गरीबों के चेहरे पर खुशहाली लाने का प्रयास होगा। अखिलेश यादव ने इस दौरान बिजावर विधानसभा से प्रत्याशी राजेश कुमार, महाराजपुर विधानसभा से प्रत्याशी प्रीतम सिंह यादव और चंदला विधानसभा की प्रत्याशी अनित्या सिंह को चुनाव जिताने की अपील भी की।

यह भी पढ़ें- MP की जनता से अखिलेश ने कहा, विकास नहीं बकवास करके भाजपा लेना चाहती है वोट