ओडिशा में फैनी तूफान का कहर, पुरी के कई इलाके डूबे, 175 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाएं

फैनी तूफान
फैनी तूफान के दौरान की स्थिति।

आरयू वेब टीम। 

अत्यधिक प्रचंड चक्रवाती तूफान ‘फैनी’ शुक्रवार सुबह ओडिशा के पुरी तट पर पहुंचा और यह भयंकर तबाही मचाने साथ कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है। करीब 175 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आज हवाएं चल रही हैं। इसके चलते समुद्र के किनारे बसे मंदिर शहर पुरी में कई इलाके डूबे और अन्य जगहों में पानी भर गया है। राज्य के सभी तटीय इलाकों में भारी बारिश हो रही है। कई पेड़ उखड़ गए और भुवनेश्‍वर समेत कुछ स्थानों पर बनीं झोपड़ियां भी तबाह हो गई हैं। इस दौरान चार लोगों की मौत होने की भी खबर आई है।

मौसम विभाग के मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि फैनी तूफान आंध्र प्रदेश से दूर चला गया है। बारिश के कारण राज्य के तीन जिले खासा प्रभावित हुए हैं। हवा की गति भी 150-160 प्रति घंटा की रफ्तार से कम होने की उम्मीद है और इसके साथ ही यह कमजोर होता जाएगा।

यह भी पढ़ें- तमिलनाडु और केरल में तबाही मचाने वाला तूफान ओखी पहुंचा लक्षद्वीप

फैनी तूफान ओडिशा के पुरी तट से टकराने के बाद तटीय इलाकों में भारी बारिश हुई, जिसके चलते जगह-जगह पेड़ गिर गए और भुवनेश्वर समेत कुछ स्थानों पर बनीं झोपड़ियां तबाह हो गईं। ओडिशा में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया। पुरी और भुवनेश्‍वर में संचार व्यवस्था भी आंशिक रूप से प्रभावित रही।

फैनी तूफान के खतरे को देखते हुए 157 ट्रेनें रद्द कर दी गईं। ओडिशा के भुवनेश्‍वर एयरपोर्ट और पश्चिम बंगाल के कोलकाता एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया। सुरक्षा के मद्देनजर 11 लाख से ज्यादा को लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया। साथ ही फैनी तूफान को लेकर मौसम विभाग, एनडीआरएफ समेत सभी राहत और बचाव एजेंसियां हाई अलर्ट पर रहीं।

नौसेना और सेना को भी तैयार रखा गया। माना जा रहा था कि इस दौरान भीषण बारिश होगी और तेज हवाएं चलेंगी। तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों से घरों से नहीं निकलने की सलाह दी गई। कई ट्रेनें रद्द कर दी गईं तो कई के रूट बदले गए। फैनी की चपेट में गंजाम, गजपति, खुर्दा, पुरी और जगतसिंहपुर, केन्द्रपाड़ा, भद्रक, जाजपुर और बालासोर सहित ओडिशा के कई तटीय प्रभावित हुए।

यह भी पढ़ें- तूफान की आहट की बीच उत्‍तर भारत में भूकंप के झटके से दहशत

इतना ही नहीं 11 तटीय जिलों के निचले और संवेदनशील इलाकों से करीब 11 लाख लोगों को सुरक्षित जगह पर ले जाया गया। इन लोगों को 4,000 शिविरों में ठहराया गया जिनमें विशेष रूप से तूफान के लिए बनाए गए 880 केंद्र शामिल हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए राज्य में पांच हजार किचन स्थापित की गई ताकि प्रभावित लोगों तक खाना आदि पहुंचाया जा सके। केंद्र सरकार ने विशेष हेल्पलाइन नंबर-1938 जारी किया।

साथ ही ओडिशा सरकार ने चक्रवात फैनी की भयावहता को देखते हुए 15 मई तक सभी डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गईं। जो लोग छुट्टी पर हैं उन्हें आज शाम तक अपने-अपने हेड ऑफिस में रिपोर्ट करने को कहा गया।

यह भी पढ़ें- 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ओडिशा तट से टकराया ‘तितली’, भारी बारिश व तूफान से जनजीवन अस्त–व्यस्त