नागालैंड में पांचवीं बार सीएम बनें नेफ्यू रियो, ली पद व गोपनीयता की शपथ

आरयू वेब टीम। नागालैंड में मंगलवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। नगालैंड में भारतीय जनता पार्टी और डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) की गठबंधन सरकार ने सत्ता संभाल ली है। एनडीपीपी के नेता नेफ्यू रियो ने समारोह में नगालैंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। बतौर मुख्यमंत्री यह उनका पांचवां कार्यकाल है। नगालैंड के राज्यपाल फागू चौहान ने रियो को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान तदितुई रंगकौ जेलियांग और यानथुंगो पैटन ने कोहिमा में नागालैंड के उपमुख्यमंत्रियों के रूप में शपथ ली।

वहीं नेफ्यू रियो के अलावा 11 और विधायकों को राज्यपाल ने मंत्री पद की शपथ दिलाई। इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए। पीएम मोदी ने नेफ्यू रियो को शपथ लेने के बाद हाथ मिलाकर बधाई दी। इस अवसर पर पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और नागालैंड के राज्यपाल ला गणेशन, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा कोहिमा में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें- नागालैंड में हेकानी जखालु ने बनाया रिकॉर्ड, विधानसभा चुनाव जीतने वाली पहली महिला बनी

साथ ही जी काइतो ऐ, जैकब झिमोमी, केजी केन्ये, पी पैवांग कोन्याक, मेत्सुबो जमीर, तेमजेन इम्ना अलोंग, सीएल जॉन, सलहौतुओनुओ क्रूस और पी बशांगमोंगबा चांग सहित नौ विधायकों ने नगालैंड कैबिनेट में मंत्रियों के रूप में शपथ ली।

बता दें कि यह लगातार पांचवी बार है, जब 72 वर्षीय सीएम रियो अपने राज्य में सर्वदलीय सरकार का नेतृत्व करने वाले हैं। यहां पर कोई विपक्षी दल नहीं होगा। नागालैंड में पहले भी दो बार सर्वदलीय सरकार का गठन हो चुका है। दोनों मामलों में राजनीतिक दल, केंद्रीय सरकार और एनएससीएन के पूर्व विद्रोहियों के साथ त्रिपक्षीय वार्ता हुई। इसके बाद संयुक्त मोर्चा बनाने के लिए एकजुट हुए।

यह भी पढ़ें- खत्म हुआ त्रिपुरा में सस्पेंस, माणिक साहा ही होंगे मुख्यमंत्री