“कांग्रेस की सेवाभाव से बौखलाई योगी सरकार, हमारे नेता व कार्यकर्ताओं पर करा रही फर्जी मुकदमें”

हत्‍या व बलात्‍कार

आरयू ब्‍यूरो, लखनऊ। बसों से मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाने के बाद कांग्रेस व योगी सरकार के बीच हुए विवाद के बाद प्रदेश अध्‍यक्ष अजय कुमार लल्‍लू को जेल भेजे जाने के मामले को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस ने एक बार फिर योगी सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस ने कहा है कि अजय कुमार लल्‍लू के साथ अन्‍याय किया जा रहा है।

कांग्रेस के प्रदेश उपाध्‍यक्ष पंकज मलिक ने आज अपने एक बयान में कहा है कि लॉकडाउन में किसान-मजदूर, छोटे व्यापारियों की माली हालत खराब हो गयी है। सरकार की तरफ से कोई ठोस मदद नहीं हुई है, वहीं प्रदेश में वापस आ रहे मजदूरों से भी योगी सरकार ने मुंह मोड़ लिया है। कांग्रेस मजदूरों की मदद कर रही है तो योगी सरकार मजदूर विरोधी रुख अख्तियार करते हुए कांग्रेसियों के खिलाफ ही मुकदमें दर्ज करवा रही।

प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि मजदूर राष्ट्र-निर्माता है। आपदा के समय हर भारतीय का कर्तव्य है कि मजदूर भाई-बहनों की मदद करे, लेकिन गरीब विरोधी योगी सरकार हमारी सेवाभाव से बौखला गयी है और हमारे नेताओं पर फर्जी मुकदमें दर्ज कर रही, लेकिन हम भी इन मुकदमों से डरने वाले नहीं हैं।

यह भी पढ़ें- शराब बिक्री को लेकर लल्‍लू ने योगी सरकार को चेताया, कहा इससे और बढ़ जाएगा कोरोना संक्रमण का खतरा, राजस्‍व से जरूरी जनता की जान

उन्होंने आगे कहा कि प्रवासी मजदूर बहन-भाइयों के लिए हम बसें चलाना चाहते थे, लेकिन योगी सरकार ने अपने मजदूर विरोधी रवैये के चलते उसे रोक दिया। हमारे प्रदेश अध्यक्ष को मजदूरों की सेवा के ‘अपराध’ में जेल भेज दिया गया। खुद उनके ऊपर भी मुकदमा दर्ज हुआ है। प्रदेश उपाध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि योगी सरकार ने मजदूरों की सेवा करने की जगह मजदूरों की मदद करने वालो को निशाना बना रही है, इन फर्जी मुकदमों से हमारा सेवा कार्य नहीं रुकेगा।

पंकज मलिक ने कहा कि अब तक कांग्रेस 90 से ज्यादा पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो चुका है। इलाहाबाद में पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह समेत 13 अन्य, पट्टी से पूर्व विधायक राम सिंह पटेल, प्रदेश महासचिव वीरेंद्र गुड्डू, बांदा जिलाध्यक्ष राजेश द्विवेदी सहित 18 अन्य, सीतापुर जिलाध्यक्ष उत्कर्ष अवस्थी, पूर्व मंत्री रामलाल राही, मंजरी राही समेत 12 अन्य, जालौन जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा, गौतमबुद्धनगर महानगर अध्यक्ष शहाबुद्दीन, मिर्जापुर जिलाध्यक्ष शिवकुमार पटेल, कैलाश नाथ उपाध्याय, गुलाबचंद पाण्डेय, पंकज पटेल, मोनू पटेल, संतोष, आशीष पटेल, लवकुश भारती, शिवम पटेल समेत 25 अन्य अज्ञात कांग्रेस जनों पर फर्जी मुकदमा दर्ज हुआ हैं।

यह भी पढ़ें- UP कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू फिर गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए जेल

वहीं आज कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि इस महामारी में कांग्रेस ने अब तक 90 लाख लोगों तक मदद पहुंचाई है। 40 जगहों पर हाईवे पर खाना, नाश्ता, गुड़ बांटा जा रहा। 22 जिलों में साझी रसोईयां चल रही। इस आपदा में कांग्रेस अपनी पूरी क्षमता से जरूरतमंद लोगों की मदद कर रही है।

यह भी पढ़ें- प्रियंका की बसों पर नाराजगी जताकर बोले दिनेश शर्मा, इस कठिन समय में किसी दल ने नहीं की कांग्रेस जैसी राजनीति

प्रदेश उपाध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष को 14 दिनों के लिए जेल भेजा जाना सरकार की तानाशाही और गरीब और मजदूर विरोधी मानसिकता उजागर करती है। पूरी कांग्रेस पार्टी अपने प्रदेश अध्यक्ष के समर्थन और एकजुटता में खड़ी है। लगातार क्रमिक अनशन और शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन हो रहे है। कल राष्ट्रीय महासचिव  प्रियंका गांधी की अगुवाई में प्रदेश के 55 हजार से ज्यादा कांग्रेसियों ने फेसबुक लाइव के माध्यम से योगी सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ अपनी बात रखी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की रिहाई की मांग की।

साथ ही वीरेंद्र चौधरी ने योगी सरकार के दावों को नकारते हुए कहा कि कांग्रेस ने मजदूरों की मदद के लिये बसे भी बॉर्डर पर लगवाई थी। सरकार को भेजी वाहनों की लिस्ट में 1032 बसें थी। हमने एक-एक बस का नंबर दोबारा चेक किया है, लेकिन आदित्यनाथ की सरकार ने प्रदेश के मजदूरों, श्रमिक भाईयों के साथ छल किया है। प्रदेश की जनता इन्हें माफ नहीं करेगी।

यह भी पढ़ें- मजदूरों के लिए हजार बसें चलाने की प्रियंका ने मांगी CM योगी से अनुमति, कहा कांग्रेस उठाएगी पूरा खर्च, राष्‍ट्रनिर्माताओं को ऐसे ही नहीं जा सकता छोड़ा