बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के घर गूंजी किलकारी, राघव चड्ढा ने शेयर की खुशखबरी

गूंजी किलकारी

आरयू वेब टीम। दीपावली से एक दिन पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता
राघव चड्ढा को जीवन का सबसे बड़ा तोहफा मिल गया है। दोनों के यहां एक नन्हे मुन्ने मेहमान की किलकारी गूंजी है। जिसके साथ दोनों अब न्यू सेलिब्रिटी पेरेंट्स की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और उनके पति आप नेता राघव चड्ढा ने रविवार को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। परिणीति ने बेबी बॉय को जन्म दिया है। दोनों ही बेटे के जन्म से काफी उत्साहित हैं। इस कपल ने सितंबर 2023 में उदयपुर में भव्य शादी की थी और अब पहली बार माता-पिता बनने की खुशी में झूम रहे हैं। इसकी खबर खुद राघव चड्ढा ने दी है। राघव चड्ढा जो नए-नए पिता बने हैं, उन्होंने अपने इंस्टा पोस्ट में इस बात की जानकारी दी।

राघव ने बेटे के जन्म की खुशखबरी को शेयर करते हुए अपने इंस्टा पोस्ट में कहा, वो आ गया है, हमारा बेटा आ गया। खुशी इतनी है कि अब तो उसके आने से पहले की जिंदगी याद नहीं। हमारी बाहें हमारे नन्हे मेहमान से भरी हैं और दिल खुशी से भरा है। पहले हमारे पास एक-दूसरे का साथ था, अब सब कुछ है। इस खुशी के लिए हम दिल से आभारी हैं।

यह भी पढ़ें- दूसरी बार मां बनने वाली है भारती सिंह, पति हर्ष लिंबाचिया संग फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

वर्कफ्रंट की बात करें तो परिणीति चोपड़ा आखिरी बार 2024 में इम्तियाज अली की डॉक्यूड्रामा फिल्म अमर सिंह चमकीला में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ पंजाबी गायक से अभिनेता बने दिलजीत दोसांझ भी थे। फिल्म को दर्शकों और आलोचकों दोनों ने काफी सराहा। ये फिल्म वर्तमान में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। अब परिणीति अपनी नई जिम्मेदारियों के साथ परिवार में खुशियां बटोर रही हैं और फैंस भी उनकी इस नई शुरुआत को दिल खोलकर शुभकामनाएं दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें- कैटरीना कैफ ने अनाउंस की प्रेग्नेंसी, पति विक्की कौशल संग शेयर की तस्वीर